फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Earlier people used to tremble in UP, now mafia: Narendra Modi

यूपी में पहले जनता कांपती थी, अब माफिया: नरेंद्र मोदी

Mon, 27 May 2024 03:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Earlier people used to tremble in UP, now mafia: Narendra Modi
मिर्जापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बरकछा कला में गठबंधन में शामिल अपना दल एस की मिर्जापुर और राबर्ट्सगंज संसदीय सीट से प्रत्याशियों के अलावा दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के लिए हो रहे उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित सभा में इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। कहा कि यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार मोदी के स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ा रही है। सपा सरकार में पहले जनता थर-थर कांपती थी और अब माफिया कांपते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन वालों को देश अच्छी तरह जान गया है। ये लोग घोर सांप्रदायिक, जातिवादी, परिवारवादी हैं। कानून व्यवस्था और समाजवादियों का 36 आंकड़ा है। वे आतंकवादियों को छोड़ देते थे। उनको छोड़ने में जो पुलिस अफसर आनाकानी करता था, उसे सस्पेंड कर देते थे। मिर्जापुर को बदनाम कर दिया था। पूर्वांचल को माफिया का सुरक्षित ठिकाना बना दिया था। जीवन हो या जमीन, कब छिन जाए, कोई नहीं जानता था। उन्होंने अपने वोट बैंक के लिए इंडी गठबंधन वाले कोई भी हद पार कर सकते हैं। उनके निशाने पर देश का संविधान भी है। दलित, पिछड़ों आदिवासी का हक लूटना चाहते हैं। इनके इरादे कितने खतरनाक हैं, इससे जुड़ा नया खुलासा कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि 2012 में उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान जनवरी माह में सपा ने घोषणा पत्र जारी किया था, उसमें कहा कि जैसे दलितों, पिछड़ों को आरक्षण मिला है उसी प्रकार मुसलमानों को आरक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा ने आरक्षण देने के लिए संविधान तक बदलने की बात कही। 2014 के लोकसभा चुनाव में सपा ने फिर घोषणापत्र जारी किया। इसमें फिर से आरक्षण का ऐलान किया। सपा ने घोषणा की थी कि पुलिस और पीएसी में भी 15 प्रतिशत आरक्षण मुसलमानों को दिया जाएगा। एससी-एसटी, पिछड़ों का हक छीनने में लगे हैं। ये लोग संविधान बदल देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं भी अति पिछड़े समाज से यहां पहुंचा हूं। इसलिए उनके दर्द को समझता हूं। कहा कि सपा, कांग्रेस के लोग वोट बैंक को समर्पित हैं, जबकि मोदी पिछड़ों, दलितों की सेवा में समर्पित है। मोदी पांच साल तक मुफ्त अनाज, मुफ्त इलाज भी दे रहा है। सभी परिवारों के बुजुर्गों का मुफ्त इलाज मोदी कराएगा। पीएम किसान सम्मान निधि से मिर्जापुर के किसानों के खाते में एक हजार करोड़ रुपये पहुंचे। चार करोड़ पक्के घर बनाकर दे दिए। तीन करोड़ पक्के घर और मिलने वाले हैं। उन्होंने कहा कि बिजली से कमाई कर सकें, इसके लिए भी मोदी रास्ता बना रहा है। आपका बिजली बिल जीरो... और आपके पास जो अतिरिक्त बिजली होगी वो सरकार खरीदेगी। इसलिए मोदी ने पीएम सूर्य घर योजना शुरू कर दी है। यह क्षेत्र हमारे हस्त शिल्पियों, कलाकारों, विश्वकर्मा परिवारों का क्षेत्र है। पीतल उद्योग, कालीन उद्योग मिट्टी के बर्तनों का उद्योग हमारी ताकत रहा है। यहां के उत्पाद देश ही नहीं, विश्व में पहुंचें, इसके लिए मोदी जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ओडीओपी योजना चलाई जा रही है और पीएम विश्वकर्मा योजना लेकर आए हैं। देश के खिलौने पूरी दुनिया में पहुंच रहे हैं। पीएम ने मिर्जापुर से प्रत्याशी और दो बार की सांसद अनुप्रिया पटेल और राबर्ट्सगंज से प्रत्याशी रिंकी कोल के अलावा दुद्धी विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रवण कुमार गोंड़ के लिए आने वाले समय में अवसर ही अवसर हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के अलावा मंत्री आशीष पटेल, मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, विधायक पं. रत्नाकर मिश्र, रमाशंकर पटेल, अनुराग सिंह, डॉ. विनोद बिंद, एमएलसी विनीत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, काशी प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल आदि मौजूद रहे। संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed