{"_id":"675a892071c1db9edd062e77","slug":"during-maha-kumbh-arrangements-will-be-made-for-48-crore-people-in-vindhyachal-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-126517-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: महाकुंभ के दौरान विंध्याचल में भी 4.8 करोड़ लोगों के लिए रहेगी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: महाकुंभ के दौरान विंध्याचल में भी 4.8 करोड़ लोगों के लिए रहेगी व्यवस्था
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। प्रयागराज महाकुंभ के दौरान मिर्जापुर व विंध्याचल में भी 4.80 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान लगाया गया है। प्रशासन इन श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था करने में जुटा है।
प्रयागराज महाकुंभ के दौरान विंध्याचल आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान व्यापक स्तर पर तैयारियों की रणनीति भी बनाई गई। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में 40 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। उनमें से लगभग 12 प्रतिशत अर्थात 4.80 करोड़ श्रद्धालुओं के मिर्जापुर व विंध्याचल आने का अनुमान है।
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए उन्होंने अधिकारियों को नवरात्र मेला की तरह विंध्याचल में तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने विंध्याचल के प्रमुख स्थलों, स्थायी व अस्थायी रैन बसेरों के पास पेयजल आपूर्ति, शौचालय की व्यवस्था करने की हिदायत दी। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत व नगर पालिका के अधिकारियों को घाटों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग कराने, सुरक्षा व्यवस्था, लाइटिंग, अस्थायी शौचालय की सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने रेलवे स्टेशन, रोडवेज तथा प्रमुख मार्गों व घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती करने को कहा। उन्होंने कहा कि डीपीआरओ नगरीय क्षेत्र के बाहर ग्रामीण इलाकों में नवरात्र मेला की तरह विंध्याचल मेला क्षेत्र की परिधि में सफाई की पर्याप्त व्यवस्था कराएंगे। उन्होंने सीएमओ को विंध्याचल में प्रमुख स्थलों पर कम से कम छह से आठ एंबुलेंस, रेलवे स्टेशन, रोडवेज व मंदिर के आसपास मेडिकल टीम तथा पर्याप्त संख्या में जन औषधि की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया।