फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Durga statues are immersed

दुर्गा प्रतिमाओं का किया विसर्जन

Mon, 02 Oct 2017 12:52 AM IST
mirzapur news
mirzapur news Updated Mon, 02 Oct 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
Durga statues are immersed
विसर्जन
 जिले भर में पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा श्रद्घालुओं ने सजल आंखों से तालाबों में विसर्जन किया। कुछ स्थानों पर स्थापित मां दुर्गा प्रतिमा का शनिवार को ही विसर्जन किया गया जबकि कुछ स्थानों पर रविवार को विसर्जन किया गया। कुछ कमेटियों ने रविवार को खरवार मानकर सोमवार को विसर्जन करने का निर्णय लिया। नगर के सुंदरघाट स्थापित दुर्गा प्रतिमा शनिवार को ही विसर्जित की गई तो, पेहटी के चौराहा, तेलियागंज, लालडिग्गी, रमईपट्टी, पक्के पोखरा, संगमोहाल, गनेशगंज, इमामबाड़ा, लोहिया तालाब आदि स्थानों का दुर्गा प्रतिमा विसर्जन रविवार को किया गया। वहीं शहर कोतवाली, कटरा कोतवाली व देहात कोतवाली में एक दर्जन के लगभग दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन सोमवार को किया जाएगा।       
विज्ञापन

जिगना संवाददाता के अनुसार क्षेत्र मे पंडालों मे स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद विसर्जन किया गया। शनिवार सुबह से ही दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू होकर देर शाम तक चलता रहा। विजयपुर, विहसड़ा, हरगढ़ के कुछ गांवों में रविवार को मूर्ति विसर्जित की गई। दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन  कर्णावती नदी, कुशहा के अलावा विजयपुर नदिनी सहित कई तालाबों मे की गई। इस मौके पर गुड्डू चौबे, राजन चौबे, गिरधारी पाल, नारायण प्रजापति, रिषू पांडेयर, राज मिश्रा, दिनेश कुमार अग्रहरी, उमेश अग्रहरी,   नीतीश कुमार, बबुन्दर शुक्ला, सर्वेश कुमार, राहुल कुमार, सूरज कुमार, गोविंद मिश्रा आदि मौजूद रहे।        
विज्ञापन

नरायनपुर संवाददाता के अनुसार बाजार में पांच पूजा पंडालो में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओ में से चार प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार को देर रात तक शासन द्वारा निर्धारित पोखरा में किया गया। श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति बस स्टैण्ड पर स्थापित दुर्गा प्रतिमा सोमवार को विसर्जित की जायेगी।       
विज्ञापन
विज्ञापन

कैलहट संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के कैलहट, पचेवरा, नकहरा, परसोधा, सझोली, दीक्षितपुर आदि गांवों में स्थापित दर्जनों दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। प्रशासन द्वारा निर्धारित बेला स्थित तालाब में श्रध्दालुओं ने जयकारा लगाते व ढोल, नगाड़े एवं ताशे पर झूमते चल रहे थे।       
चुनार संवाददाता के अनुसार नगर के विभिन्न पूजा पंडालो में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार सुबह किया गया। प्रशासन द्वारा नर्धिारित उसमानपुर इलाके में स्थित तालाब में देर रात तक विसर्जन होता रहा। विसर्जन के दौरान नगर पालिका व पुलिस की व्यवस्था चाक चौबंद रही।       
सीखड़ संवाददाता के अनुसार खैरा गांव में स्थापित दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन गाजे बाजे के साथ मझवां विकास खंड के चड़िया तालाब में किया गया। उक्त अवसर पर मनोज सिंह, माता शंकर सिंह, सुभाष त्रिपाठी, रमेश पाठक, राधेश्याम सिंह, राजन सिंह, विजय शंकर सिंह, जगं बहादुर सिंह, राजाराम सिंह, अजय सिंह आदि उपस्थित रहे।  जिगना थाना क्षेत्र के बौता गणेश दत्त की प्रतिमा हरगढ़ घाट पर चोरी छिपे गंगा नदी में विसर्जित किए जाने की सूचना पर पुलिस हलाकान रही। पुलिस क्षेत्र के गंगा घाटों पर दौड़ती रही। हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार गंगा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पर रोक लगाई गई है।       

 दुर्गा प्रतिमाएं सोमवार को होंगी विसर्जित       
पंडालों में स्थापित मां दुर्गा प्रतिमाओं का अधिकांश कमेटियों ने शनिवार व रविवार को विसर्जन किया। वहीं कुछ कमेटियों ने रविवार को खरवार मानकर सोमवार को विसर्जन करने का निर्णय लिया। जिसमें शहर कोतवाली में पांच, कटरा में दो व देहात कोतवाली में कुछ स्थानों की प्रतिमाएं शामिल हैं।          इनसेट        


दुर्गा प्रतिमा उठाने में हुआ विवाद       
राजगढ़ संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में ददरा, राजगढ़ पहाड़ी, नद़िहार, राजगढ़ में दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई थी, जिसमे नदिहार की प्रतिमा उठाने में विवाद हो गया। राजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच शांत  कराकर गांव के तालाब में प्रतिमा को विसर्जित किया गया। अन्य प्रतिमाओं को भी तालाबो में विसर्जित की गई।   क्षेत्र के राजगढ़, विशुनपुरा, सेमरा बारहो, भावा में ताजिया निकली गई, जिसमें भावा में बाद-विवाद के आशंका में राजगढ़, पटेहरा व मड़िहान की पुलिस लगाई गई ,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed