फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Due to rain since night, power supply was disrupted in many places, traffic affected due to falling of trees

Mirzapur News: रात से ही बारिश से कई जगह बिजली गुल, पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित

Wed, 18 Sep 2024 05:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Due to rain since night, power supply was disrupted in many places, traffic affected due to falling of trees
मिर्जापुर। सोमवार की रात से जिले में हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में बिजली गुल हो गई है। कुछ स्थानों पर पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित हो गया है। पेड़ गिरने से उसकी चपेट में आकर बिजली के तार भी टूट गए।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के अलावा विंध्याचल, लालगंज, हलिया व जिगना आदि इलाकों में सोमवार को रात से ही बिजली आपूर्ति बाधित रही। हलिया और विंध्याचल मार्ग पर पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित हो गया। शेरवां क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश व तेज हवा के कारण बिजली का पोल टेढ़ा हो गया। नगर के सिविल लाइन, रमईपट्टी, पक्का पोखरा, घुरहूपट्टी आदि मोहल्लों में सोमवार की रात बिजली गई तो मंगलवार की शाम तक नहीं आई। इसके चलते लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। बारिश होने के कारण लोग घर से बाहर भी नहीं निकल सके। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि इंसुलेटर क्षतिग्रस्त हो जाने से बिजली आपूर्ति बाधित है। साथ ही पेड़ गिरने से तार भी टूटे हैं। युद्धस्तर पर काम कराया जा रहा है। उधर, छानबे क्षेत्र में मंगलवार को सुबह तेज हवा के साथ बारिश होने के कारण जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तेज हवा के चलते कई जगह पेड़ गिरने व बिजली के पोल गिरने के कारण बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। बारिश और तेज हवा के कारण ज्वार, बाजरा आदि की फसलें भी गिर गई हैं। जमालपुर क्षेत्र में रात से ही हवा के साथ हो रही बारिश के दौरान पेड़ एवं बिजली का पोल गिरने से जमालपुर और नरायनपुर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सोमवार की रात से ही ठप है। जमालपुर विद्युत उपकेंद्र के ओड़ी फीडर के लोढ़वा गांव में तेज हवा के कारण तीन पोल गिर गए हैं। बहुआर फीडर के जगदीशपुर गांव में पेड़ गिरने से एक पोल और जमालपुर मिल्की गांव में पेड़ गिरने से एक पोल गिर गया है।
विज्ञापन

जिवनाथपुर-कंचनपुर स्टेट हाईवे पर मठना गांव के पास सोमवार को रात में पेड़ गिर गया। इससे काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। ग्रामीणों ने सुबह पेड़ को काटकर सड़क से हटाया, तब जाकर आवागमन सुचारु हो पाया। नरायनपुर विद्युत उपकेंद्र के हरिहरपुर गांव में तेज हवा के कारण बिजली का एक पोल गिर जाने से रात से ही बिजली आपूर्ति बाधित है। अवर अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि पोल गिरने के अलावा चुनार से आई मेन लाइन में फाल्ट है। इसके चलते बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। हलिया क्षेत्र के कई स्थानों पर मंगलवार को सुबह से ही तेज हवा के साथ बारिश के कारण जगह-जगह सड़क पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने पेड़ों को सड़क से किनारे हटवाया, तब जाकर आवागमन सुचारु हो सका। हलिया-लालगंज मार्ग पर बरी गांव में सड़क के किनारे लगा शीशम का पेड़ गिर जाने से आवागमन बाधित रहा। इसी तरह से भटवारी व हथेड़ा गांव के मध्य नहर पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा। हलिया-ड्रमंडगंज मार्ग पर महुगढ़ समहुती गांव में पेड़ गिरने से कई घंटे तक आवागमन बाधित रहा। अदवा-नैनी मार्ग पर सिकटा गांव के पास सड़क पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा। कई लोगों के कच्चे मकान तथा झुग्गी- झोपड़ियां भी बारिश में गिर गईं। लालगंज क्षेत्र में मंगलवार को सुबह से हो रही लगातार बारिश के कारण बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। दर्जनों गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। इसके चलते लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। लालगंज में 33 हजार वोल्ट के फीडर में ब्रेकडाउन हो गया है। इससे मानिकपुर, रामपुर वासित अली, तुलसी, वस्तरा, लालापुर, रजई, कटाई, बसकोप, बरडीहा, बनवारी, मेंढ़रा और बल्हिया कला आदि गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। अवर अभियंता अभिषेक मौर्य ने बताया कि लगातार बारिश के कारण जगह-जगह फाल्ट हो रहे हैं। इसके चलते आपूर्ति बहाल करने में देर हो रही है। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र हलिया से संचालित हलिया फीडर से बिजली आपूर्ति देर रात से बाधित है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से दो दर्जन गांवों में रात में अंधेरा रहा। सुबह पेयजल के लिए हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा। कई जगह तार भी टूट गए हैं। अवर अभियंता सलमान अहमद ने बताया कि हलिया फीडर से आपूर्ति बाधित हुई है। बारिश कम होने पर फाल्ट दूर कराकर आपूर्ति बहाल कराई जाएगी। शेरवां क्षेत्र के ग्राम पंचायत बियरही भरतपुर में पुल के पास लगा स्ट्रीट लाइट टेढ़ा हो गया है। ग्राम प्रधान राम दुलार प्रजापति ने इसे ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed