फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Drunk husband beat his wife with a stick and left her bleeding

Mirzapur News: नशे में धुत पति ने लाठी से पत्नी को पीटकर किया लहूलुहान

Sat, 23 Nov 2024 03:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Drunk husband beat his wife with a stick and left her bleeding
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के रामपुर रेक्सा गांव में शुक्रवार को नशे में धुत पति ने घर में सो रही पत्नी को लाठी से पीटकर लहूलुहान कर दिया। घर की अन्य महिलाओं ने बीच-बचाव कर उसे उपचार के लिये अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

गांव निवासी धन कुमारी (35) ने बताया कि शुक्रवार दोपहर घर का काम कर दरवाजा बंद कर घर में सोई थी। दोपहर नशे में धुत होकर पति घर पहुंचा। दरवाजा तोड़कर घर में रखी लाठी से पीटने लगा। पति की पिटाई से पत्नी चीखने चिल्लाने लगी। चीख पुकार सुनकर घर की बाकी महिलाओं ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया। तब तक धन कुमारी को चेहरे व हाथ से खून बहने लगा। घायल ने डायल -112 पर फोन कर घटना की जानकारी दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल महिला को इलाज के लिये पटेहरा पीएचसी भेजवाया। थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज ने बताया कि पति पत्नी के बीच मारपीट हुआ है। पत्नी तहरीर देगी तो पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed