{"_id":"68ab6d58a17a89a5630e1dbd","slug":"drunk-husband-accused-of-strangling-a-woman-to-death-for-not-cooking-fish-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-138856-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: मछली न बनाने पर नशे में पति पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: मछली न बनाने पर नशे में पति पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप
विज्ञापन
जिगना के बघेड़ा कला गांव में सोनी की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर रोते परिजन। स्रोत- संवाद
जिगना। बघेड़ा कला गांव में शनिवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में सोनी देवी की मौत हो गई। मायके वालों ने आरोप लगाया कि रात मेंं मछली न बनाने पर पति ने शराब के नशे में गला दबाकर मार डाला। मायके वालों को बीमार होने के चलते मौत होने की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची जिगना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विंध्याचल थाना क्षेत्र के अटल चौक नचनियाबीर निवासी सोनी (28) की शादी 2021 में जिगना थाना क्षेत्र के बघेड़ाखुर्द कला गांव निवासी प्रदीप बिंद के साथ हुई थी। प्रदीप सूरत में रहकर साड़ी फैक्ट्री में काम करता है। दो माह पहले वह घर लौटा है। शनिवार को सोनी की संदिग्ध हाल में मौत हो गई।
सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। सोनी के भाई अंगद बिंद ने बताया कि शनिवार की देर रात सोनी को उसके पति ने चार दोस्तों के लिए मछली बनाने को कहा। बहन ने मछली बनाने से मना कर दिया। रात में उसके पति ने शराब के नशे में सोनी की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
देर रात 12 बजे फोन कर मायके वालों को सूचना दी गई कि उसके बहन की तबीयत खराब है। जिगना के अस्पताल में दिखाया गया है। ठीक न होने पर मिर्जापुर लेकर आ रहे हैं।
घर पहुंचने पर पता चला कि सोनी की मौत हो गई है। सीओ अशोक सिंह ने बताया कि मायके वालों की तहरीर पर पति प्रदीप, ससुर समेत तीन पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद