{"_id":"61253ecc8ebc3e7a1604b6aa","slug":"drunk-drunk-broke-the-statue-mirzapur-news-vns607624268","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत शराबी ने प्रतिमा तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत शराबी ने प्रतिमा तोड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौरा। जलाशय स्थित पर्वत शिखर पर स्थापित देव प्रतिमा को सोमवार की रात नशे में धुत युवक ने क्षतिग्रस्त कर दिया। पुजारी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने युवक को पकड़ना चाहा तो वह अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया। मंगलवार की सुबह मौके पर पहुंचकर थानाध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव ने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने युवक पर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया है।
पर्वत शिखर पर स्थित धार्मिक स्थल के आसपास प्रतिदिन शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। मंदिर के पुजारी मनीष साहनी द्वारा मना करने पर अक्सर शोहदे विवाद कर लेते हैं। सोमवार की रात पुजारी का गांव के ही मनबढ़ युवक जितेंद्र चौहान निवासी खुटहवा पहाड़ी से विवाद हो गया। पुजारी का आरोप है कि शराब के नशे में धुत था। युवक ने आक्रोश में देव प्रतिमा को खंडित कर दिया। घटनास्थल पर मौजूद कुछ अन्य युवकों ने भी पुजारी से हाथापाई की। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़ना चाहा तो वह अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया। मंगलवार की सुबह मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव ने उसके परिजनों को बुलाकर ग्रामीणों संग मामले की जानकारी ली। गांव की पंचायत के दौरान परिजन नई प्रतिमा लगाने का आश्वासन देते रहे परंतु श्रद्धालु तथा आस्थावान इसके लिए राजी नहीं हुए।