फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Drug , animal smuggling deal with challenge

मादक पदार्थों, पशु तस्करी से निपटना चुनौती

Wed, 23 Sep 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Wed, 23 Sep 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
Drug , animal smuggling deal with challenge
पंचायत चुनाव के ठीक पहले जिले की कमान संभालने वाले पुलिस कप्तान अरविंद सेन के समक्ष जिले में पंचायत चुनाव के अलावा पशु तस्करी, मध्यप्रदेश से शराब तस्करी और शहर में मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने की चुनौती रहेगी।
विज्ञापन


 नवागत एसपी इन मामलों में कितनी सख्ती दिखाएंगे यह तो समय पर पता चलेगा। बहरहाल उन्होंने चार्ज लेते समय नक्सल और शहर में जाम की  समस्या को प्रमुख चुनौती माना है। 
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी से स्थानांतरित होकर जिले की कप्तानी करने पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने आगामी समस्याओं से निपटने के सबसे पहले मां विन्ध्यवासिनी के दरबार में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक के सामने सबसे बड़ी समस्या पशु तस्करों से निपटने की होगी,मनबढ़ पशु तस्कर पुलिस से भी दबंगई दिखा रहे हैं।

विगत दिनों पशु तस्करों ने पुलिस टीम के वाहन को धक्का मार दिया था जिसमें घायल एक दारोगा को जान से हाथ धोना पड़ा था।

मध्य प्रदेश से ड्रमंडगंज इलाके से होने वाली शराब तस्करी भी पुलिस के लिए अब तक काला धब्बा साबित होती रही है। इसे रोकना पुलिस अधीक्षक के लिए चुनौती रहेगी।


शहर में लाटरी के माध्यम से चलाया जा रहा जुआ और मादक पदार्थों की बिक्री पर भी कप्तान को नजर दौड़ानी होगी।

जिले की भौगोलिक परिस्थिति को समझने का मौका मिले बिना पंचायत चुनाव की चुनौती भी एसपी के सामने होगी। हालिया दिनों में सपा जिलाध्यक्ष को जान से मारने की मिली धमकी के मामले से भी पुलिस कप्तान को निपटना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed