फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Drought threatens: Tanda reservoir's water level drops by two feet, increasing dependence on tankers

सूखे की आहट: टांडा जलाशय का जलस्तर दो फीट घटा, टैंकरों पर बढ़ी निर्भरता

Mon, 29 Jun 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Drought threatens: Tanda reservoir's water level drops by two feet, increasing dependence on tankers
जंगीरोड पर टैंकर से पानी लेते नागरिक, पानी वाली खबर में, संवाद
बसहीं, चंद्रदीपा, सबरी समेत कई वार्डों में गहराया पेयजल संकट
विज्ञापन

फोटो संख्या: 11, 12, 13, 14 व 15
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। नगर पालिका क्षेत्र में बारिश नहीं होने से पेयजल संकट बढ़ने लगा है। टांडा जलाशय का जलस्तर दो फीट घट गया है। पहले जलस्तर 12 फीट था, जो अब घटकर 10 फीट रह गया है। इससे बसहीं, चंद्रदीपा और सबरी समेत कई क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित हुई है। लगभग 10 हजार की आबादी पानी की किल्लत से जूझ रही है। टैंकरों पर निर्भरता बढ़ गई है।
आषाढ़ बीतने को है, लेकिन वर्षा नहीं होने से गर्मी चरम पर है। नगर के सात वार्डों को जलापूर्ति करने वाले टांडा जलाशय का जलस्तर कम होने से गणेशगंज, बसहीं, चंद्रदीपा, सबरी, लालडिग्गी आदि वार्डों के कई मोहल्लों में पानी की समस्या है। काजी तालाब, नटवां, हयात नगर, मिल्लत नगर, कृष्णानगर और यादव बस्ती समेत कई क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

अधिक गंभीर स्थिति होने पर नागरिकों को नगर पालिका के टैंकरों पर निर्भर होना पड़ता है। कई बार एक टैंकर आने के बाद भी सभी लोगों को पानी नहीं मिल पाता। जंगी रोड पर लोगों को पानी भरने के लिए दूर जाना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि यहां एक अतिरिक्त ट्यूबवेल स्थापित किया जाए तो समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंगी रोड से नटवां चौकी तक नहीं है पाइपलाइन
जंगी रोड से नटवां चौकी तक सड़क की दोनों पटरियों पर पाइपलाइन नहीं है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण के बाद यह समस्या उत्पन्न हुई। इस क्षेत्र में लोगों को अक्सर टैंकर से पानी लेना पड़ता है। नई बस्तियों के बसने से आबादी बढ़ी है, लेकिन उसी अनुपात में सुविधाओं का विस्तार नहीं हुआ, इससे पेयजल संकट गहरा गया है। नागरिकों का कहना है कि नगर पालिकाध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। गर्मियों में यह समस्या और अधिक बढ़ जाती है।
वर्जन
टांडा जलाशय में पानी कुछ कम जरूर हुआ है, लेकिन पर्याप्त है। नियमित जलापूर्ति की जा रही है। यदि कभी बिजली नहीं रहती या लो वोल्टेज होता है तो समस्या होती है। ऐसी स्थिति में संबंधित क्षेत्र में टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति कराई जाती है।

दीपक कुमार, जलकल अभियंता, नगर पालिका परिषद मिर्जापुर
लोगों की प्रतिक्रिया
हर वर्ष गर्मी में पानी की समस्या हो जाती है। इसके बारे में नगर पालिका के अधिकारियों से कहा गया, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। -विवेक, सबरी
क्षेत्र की बढ़ती आबादी को देखते हुए एक और ट्यूबवेल लगाया जाना चाहिए। इससे पानी का दबाव सही रहेगा और लोगों को पर्याप्त पानी मिलेगा। -मनोज, नटवां

अमृत योजना का लाभ अभी तक नहीं मिल पाया है। यह योजना कब पूरी होगी और इसका लाभ मिलेगा या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है। गर्मी में पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।- इसरार अहमद, मिल्लत नगर

प्रचंड गर्मी में लोग पहले से ही परेशान हैं। ऐसे में रोज पानी के लिए भागदौड़ करना बड़ी समस्या बन गया है। इस पर कार्रवाई होनी चाहिए।
काजू, जंगी रोड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed