फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Driving campaign, has seized 11 vehicles

चला अभियान, 11 वाहन किए सीज

Sat, 21 Jan 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sat, 21 Jan 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
Driving campaign, has seized 11 vehicles
वाहन चे‌क‌िंग

विज्ञापन
एटा की घटना से आरटीओ  के अधिकारियों तंद्रा टूटी। शुक्रवार को विभाग की टीम ने सड़कों उतरकर स्कूली वाहनों की जांच की। इस दौरान नौ बसों, दो मैजिक चालकों के पास कागजात पूर्ण नहीं मिलने पर उन्हें सीज कर दिया गया। पांच  वाहनों का चालान किया। पकड़े गए वाहनों को मंडी, बरकछा व नरायनपुर पुलिस चौकी को सौंप दिया। एआरटीओ यूबी सिंह ने कहा कि बगैर कागजात पूर्ण कराए वाहनों को नहीं चलने दिया जाएगा। ऐसा करने वाले स्कूल प्रबंधक कराएंगे।

 एटा में गुरुवार की सुबह स्कूल बस व ट्रक के बीच हुए भीषण टक्कर में 12 बच्चों की मौत हो गई थी जबकि 30 से अधिक घायल हो गए थे। इसकी जानकारी होते ही जिले के आरटीओ विभाग ने टीम बना कर मानक के पूर्ण न करने वालों पर कार्रवाई करने का मन बनाया।
विज्ञापन


शुक्रवार को एआरटीओ यूबी सिंह ने नगर में अभियान चला कर नेशनल कानवेंट स्कूल बह्माचारी कुंआ, गुरुनानक स्कूल आवास विकास कॉलोनी, एसएन पब्लिक स्कूल लालडिग्गी, डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल लोहिया तालाब, शास्त्री बाल निकेतन व नरायनपुर में एआरटीओ जेपी सिंह ने अभियान चलाकर सनबीम स्कूल नरायनपुर की नौ बसें व दो मैजिक वाहन को पकड़ा। कागजात चेक किया तो किसी का इश्योरेंस तो किसी का फिटनेस समाप्त होना पाया गया। वहीं परिचालक वर्दी में नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अन्य कमियां भी पाई र्गइं। सभी को सीज कर दिया। वहीं पांच गाड़ियों के कागजात पाए गए लेकिन उनका इश्योरेंस समाप्त हो जाने पर उनका चालान कर दिया गया। पकड़े गए वाहनों को मंडी, बरकछा तथा नरायनपुर पुलिस चौकी में साैंपा गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed