फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Driver's body found in forest

कार के जीपीएस से जंगल में मिला चालक का शव

Sat, 26 Sep 2020 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Driver's body found in forest
जिगना(मिर्जापुर)। विंध्याचल व लालगंज थाना क्षेत्र के गैपुरा-लालगंज मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर कुशियरा जंगल में वाराणसी से लापता चालक की गला रेत कर हत्या कर फेंका हुआ नग्न शव बरामद हुआ। लापता भाई और कार को खोजते हुए गाड़ी में लगे जीपीएस के जरिए मृतक का भाई जंगल में पहुंच कर पुलिस को सूचना दिया। वाराणसी के रोहनियां थाने की पुलिस विंध्याचल निरीक्षक शेषधर पांडेय, लालगंज थाना प्रभारी हरिश्चंद्र सरोज के साथ मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

वाराणसी जनपद के रोहनियां थाना क्षेत्र के दरेखूं गांव निवासी 28 वर्षीय परविंद सिंह पुत्र ऋषि नरायण कार चालक है। 23 सितम्बर की सुबह आठ बजे वाराणसी से विंध्याचल के लिए ओम प्रकाश पाजल नामक व्यक्ति ने आर्टिका कार बुक किया था। जिस पर चार बदमाश विंध्याचल दर्शन के बाद देवरहवा बाबा आश्रम गए। वहां से लालगंज-गैपुरा मार्ग पर कुशियरा के जंगल में गए। वहां पर चालक परबिंदर की गला रेत कर हत्या करने के बाद कार लेकर फरार हो गए। मृतक का भाई अरविंद कुमार, अपने भाई और कार के लापता होने पर रोहनियां थाने में गुमशुदगी दर्ज कराया। कार में जीपीएस लगा था। इससे कार का लोकेशन उसके भाई को मिल रहा था। कार घटना स्थल पर रूकी थी तो वहां का लोकेशन भी अरविंद को मिला था। अरविंद कुमार सिंह अपने साथियों के साथ शुक्रवार को कुशियरा जंगल में गया तो वहां पर भाई का नग्न शव बरामद हुआ। उसका गला रेत कर हत्या कर दिया गया था। अरविंद ने शव मिलने पर विंध्याचल और गैपुरा पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर विंध्याचल प्रभारी शेषधर पांडेय व गैपुरा चौकी प्रभारी अजित कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गए। मृतक के भाई ने बताया कि रोहनियां थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। शव मिलने की सूचना पर रोहनियां थाना के दो उपनिरीक्षक व लालगंज प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंच कर छानबीन किया।
विज्ञापन

चित्रकूट के लिए बुक किए थे कार
मिर्जापुर। वाराणसी के रोहनियां निवासी जितेंद्र सिंह की ट्रैवेल एजेंसी है। 23 सितंबर को वाराणसी के कुछ लोगों ने गाड़ी को चित्रकूट जाने के लिए बुक किया था। चालक परविंद सिंह कार लेकर औराई पहुंचा तो कार सवारों ने उसकी मोबाइल छिनकर विंध्याचल चलने को कहा। विंध्याचल दर्शन कर देवहरा आश्रम गए। इसके बाद लालगंज-गैपुरा मार्ग से चित्रकूट जाने के लिए कहा। रास्ते में कुशियरा जंगल में उसकी गला रेत कर हत्या कर बदमाश गाड़ी लूट ले गए। मामले में रोहनियां पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
कुशयिरा जंगल में शव बरामद हुआ है। शव काला पड़ गया है। उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। गाड़ी रोहनियां से बुक हुई थी तो मामले की जांच रोहनियां पुलिस कर रही है।
संजय कुमार, प्रभारी एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed