फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Driver murder case exposed, thieves not caught

चालक हत्याकांड का हुआ खुलासा , न पकड़े गए चोर

Sun, 27 Jun 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Driver murder case exposed, thieves not caught
मिर्जापुर जून में हुए दो सबसे बड़े मामलों का खुलासा करने में पुलिस पूरी तरह से नाकाम रही है। एक बैंक से 50 लाख रुपये की उचक्कागिरी, दूसरा सिंचाई विभाग के चालक की हत्या।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से चंद कदम दूर, शहर कोतवाली क्षेत्र के कचहरी पुलिस चौकी के करीब सिंचाई विभाग के चालक मूलचंद पाल की एक जून की रात को लबे सड़क गोली मारकर हत्या कर दिया गया था। चालक को बदमाशों ने तीन गोली मारी थी। पुलिस चौकी और आसपास के सीसी टीवी खराब होने से समस्या आई। इसके बाद नगर के अन्य स्थानों के सीसी कैमरे की पड़ताल करने पर बाइक सवार दो बदमाश दिखाई दिए। बदमाशों ने जिन रास्तों का प्रयोग किया, उससे यही लग रहा कि एक कोई स्थानीय था। जिसे रास्ते का पता था और दूसरा बाहर से आया शूटर था। जिसने हत्या किया। पुलिस ने मामले में कई लोगों को उठा कर पूछताछ किया, पर अब तक नतीजा सिफर ही रहा है। पुलिस को हत्याकांड में कोई सुराग हासिल नहीं हो सका है। हत्याकांड के एक सप्ताह बाद ही कटरा कोतवाली क्षेत्र के बदली कटरा स्थित एक्सिस बैंक से 50 लाख रुपये से भरा बैग चोर चोरी कर ले गए। पुलिस ने छानबीन कर मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के कड़ियासांसी से अपराधियों के घर से 35 लाख रुपये बरामद करने का दवा किया। पुलिस का कहना था कि अपराधियों के गढ़ से पैसा लाना मुश्किल काम था। मामले में अभी भी अपराधी नहीं पकड़े गए है। 15 लाख रुपये अभी भी बाकी है। इन दोनों मामलों में पुलिस निष्क्रिय हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed