फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Driver dies after being crushed under overturned trailer

पलटे ट्रेलर के नीचे दबने से चालक की मौत

Fri, 24 Jun 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Driver dies after being crushed under overturned trailer
ड्रमंडगंज। हलिया थानांतर्गत रीवां-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग फोर लेन पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी में बड़का मोड़ के पास बृहस्पतिवार की शाम अनियंत्रित होकर पलटे ट्रेलर के नीचे दबने से चालक की मौके पर मौत हो गई। ट्रेलर का सहचालक भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर में फंसे चालक के शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

सूरत गुजरात से लोहा लादकर एक ट्रेलर बक्सर बिहार जा रहा था। शाम को ड्रमंडगंज घाटी से नीचे उतरते समय बड़का मोड़ के पास अचानक उसका ब्रेक फेल हो गया। हादसे में कुशलपुर हरनहा थाना डुमरांव बक्सर बिहार निवासी चितरंजन राय (28) ट्रेलर के नीचे दब गया। इससे उसकी मौत हो गई। दुर्घटना में ट्रेलर के सह चालक रमाशंकर राय (25) निवासी को भी हल्की चोट लगी है। चौकी प्रभारी रामबहादुर राय ने बताया कि पंचनामा भरकर चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घायल सहचालक को सीएचसी लालगंज भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed