{"_id":"663b65b9f9a420584e0517d0","slug":"driver-dead-body-found-on-top-of-truck-in-mirzapur-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: ट्रक के ऊपर बालू में खून से लथपथ मिली चालक की लाश, मौके पर पड़ी थी रॉड; छानबीन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: ट्रक के ऊपर बालू में खून से लथपथ मिली चालक की लाश, मौके पर पड़ी थी रॉड; छानबीन शुरू
Wed, 08 May 2024 05:15 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 08 May 2024 05:15 PM IST
सार
Mirzapur News: चालक के सिर में चोट लगी थी और उसके बगल में लोहे की रॉड पड़ी थी, जिससे हत्या किया गया। एसपी और एससपी सिटी ने फिल्ड यूनिट और डॉग स्क्वाड टीम के साथ मौके पर जाकर छानबीन किया। ट्रक का खलासी फरार है, जिस पर हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
ट्रक मालिक से बात करते पुलिस अधीक्षक अभिनंदन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र के पथरहिया मार्ग पीएसी गेट के पास लावारिस हालत में खड़े बालू लदे ट्रक पर चालक का हत्या कर फेंका शव बरामद हुआ। लावारिस हालत में ट्रक खड़ा होने की सूचना पर पहुंचे ट्रक मालिक ने बालू पर चालक का शव देखकर पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची कटरा कोतवाली पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन
मड़िहान थाना क्षेत्र के शिष्टाकला गांव निवासी राजेंद्र विश्वकर्मा (38) काफी समय से ट्रक चलाने का काम करता है। गांव निवासी ट्रक मालिक नीरज प्रजापति उर्फ सोमारु चार मई को कटनी से चोकर लेकर घर आया था। चोकर लेकर बिहार जाना था। नीरज के घर शादी थी तो वह गांव निवासी चालक राजेंद्र विश्वकर्मा को ट्रक बिहार ले जाने को कहा।
विज्ञापन
राजेंद्र चार मई को ट्रक लेकर बिहार के दलसिंह सराय गया। वहां चोकर उतारकर बिहार के गया से बालू लोड किया। बालू लेकर वह मिर्जापुर के लिए चला। उसके साथ 15 दिन काम पर आया परिचालक दीनानाथ वर्मा निवासी बबुरी थाना जिगना भी था।
विज्ञापन
मंगलवार की रात करीब आठ बजे राजेंद्र ट्रक लेकर पड़री थाना क्षेत्र के अघवार हल्का पहाड़ी पर पहुंचा। रात को नौ बजे ट्रक मालिक नीरज से से बात हुआ तो बताया कि ट्रक लेकर अघवार हल्का पहुंचे हैं। खाना बन रहा है। ट्रक मालिक सुबह छह बजे से आठ बजे तक ट्रक चालक राजेंद्र को फोन करता रहा, पर फोन नहीं उठा।
इधर बुधवार की सुबह नौ बजे लावारिस हालत में ट्रक को कटरा कोतवाली क्षेत्र के पथरहिया मार्ग पर खड़ा देख किसी ने ट्रक मालिक को फोन किया। ट्रक मालिक ने अपने पड़ोसी सुधाकर मौर्या को भेजा। सुधाकर आया तो देखा ट्रक के केबिन में कोई नहीं है। वाहन में चाभी लगी थी। वह ट्रक को थोड़ा आगे सड़क किनारे खड़ा कर नीरज को सूचना देकर चला गया।
दोपहर 12 बजे के करीब ट्रक मालिक नीरज भी पहुंचे। ट्रक के ऊपर जाकर देखा तो बालू पर तिरपाल से ढका राजेंद्र का खून से लथपथ शव पड़ा था। उसके चेहरे पर सब्जी पड़ी थी। पास में लोहे का रॉड भी पड़ा था। सूचना पर कटरा कोतवाल अजय सेठ मौके पर पहुंचे। मौके पर एसपी अभिनंदन, एएसपी सिटी नितेश सिंह ने डॉग स्क्वाड और फिल्ड यूनिट टीम के साथ पहुंचकर छानबीन किया। शव को ट्रक से उतरवा कर परिजनों को सूचना देकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।