{"_id":"684336823b820178020bc034","slug":"drinking-water-crisis-in-135-villages-people-bring-water-from-a-kilometer-away-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-134837-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 135 गांवों में पेयजल संकट, एक किमी दूर से पानी लाते हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 135 गांवों में पेयजल संकट, एक किमी दूर से पानी लाते हैं लोग
विज्ञापन
मिर्जापुर। भीषण गर्मी में जिले के छानबे, हलिया, लालगंज, सिटी, पहाड़ी, राजगढ़ और पटेहरा ब्लाॅक में 135 गांवों में लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। राजगढ़ और पटेहरा में समस्या सबसे ज्यादा गंभीर है। जलस्तर खिसकने से हैंडपंप भी साथ छोड़ चुके हैं। वहीं, हर घर नल से जल योजना सफेद हाथी साबित हो रही है। पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने और कनेक्शन का काम अधूरा होने के कारण जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी। ऐसे में लोग एक किलोमीटर दूर से पानी लाते हैं। कई गांवों में टैंकर से पानी भेजा जा रहा है।
पटेहरा ब्लॉक की 50 ग्राम पंचायतों में हर घर नल से जल योजना के तहत घरों में नल लगाए गए हैं लेकिन जलापूर्ति नहीं हो रही। वहीं, ज्यादातर गांवों में हैंडपंप पानी छोड़ चुके हैं। बोर के सहारे लोगों का काम चल रहा है। हर घर नल से जल योजना के तहत कहीं पानी मिल रहा तो कहीं नल सूखे पड़े हैं। अधिकांश घरों को तो कनेक्शन ही नही मिल पाया है। पटेहरा कला के महेश, दुर्गेश, बबलू गुप्ता का कहना है कि घर के सामने नल तो लगा है पर पानी कभी नहीं मिलता। ग्रामीणों का कहना है कि एक किलोमीटर दूर से ठेले पर पानी लाकर अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है। क्षेत्र में ऐसे कई परिवार हैं जो सुबह और शाम साईकिल, ठेला व पैदल एक किलोमीटर दूर से पानी ला रहे हैं। शुभम सिंह, चंद्र प्रताप कहना है कि हर घर नल योजना का कनेक्शन लेने के लिए जिला प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल तक आवेदन किया गया लेकिन आज तक कनेक्शन नही मिला।
जिगना:
छानबे क्षेत्र में हर घर नल योजना 42 ओवरहेड टैंक बनाया गया है। विभाग की तरफ से 35 ओवरहेड टैंक से जलापूर्ति का दावा किया जा रहा है। जबकि तिलईमौआर, बभनी, सहित कई गांव में पानी नही पहुंच रहा है। सुपंथा, गोगांव, बिहसड़ाकला, बघेडाखुर्द, नरैना, जासा बघौरा सहित कई गांव में पाइप लाइन में लिकेज की समस्या बनी हुई है। क्षेत्र में पेयजल की समस्या को देखते हुए पंचायत विभाग की तरफ से विजयपुर, अरगीसरपत्ती, बघेडाखुर्द, महुआडाड सहित कुछ छह गांवों में टैंकर से पानी आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
हलिया ब्लॉक में भी हर घर जल नल योजना के तहत जलापूर्ति भी नहीं हो रही। ग्राम पंचायत पटपरा, नदना, मतवार, सिलहटा, फुलियारी, सोनगढ़ा, थोथा, मनिगढ़ा, परसिया, महोखर, हर्रा आदि गांवों में पानी नहीं पहुंच रहा है। लालगंज ब्लॉक के आधा दर्जन से अधिक गांव में पेयजल संकट से लोग परेशान हैं। पानी का प्रेशर और प्रबंध दोनों रोड मैप के अनुसार तालमेल का अभाव है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ऐसे में गंभीरपुर, राजा नंदकिशोर, दीवानपुर, तिलई कोटा गुरुदत्त, सेमरी कला, बामी, धसड़ा, कोल बस्ती में जलापूर्ति की व्यवस्था पूरी तरह फेल है। ग्रामीणों ने बताया कि जब से पाइप बिछाने के बावजूद पानी के दर्शन नहीं हो रहा है।
ड्रमंडगंज क्षेत्र के देवहट कटरा गांव में करीब 60 घरों में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। देवघाट रोड के लोगों को दूरदराज स्थित हैंडपंपों से पानी लाना पड़ता है। सीसी रोड के निर्माण के दौरान पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से पेयजल की आपूर्ति ठप है। ग्राम प्रधान कौशलेन्द्र गुप्ता का कहना है कि जल निगम को पत्र लिखा गया है।
पटेहरा और राजगढ़ में समस्या गंभीर, टैंकर से पहुंचाया जा रहा पानी
मिर्जापुर। भीषण गर्मी पानी की समस्या को देखते हुए पंचायत राज विभाग की तरफ से ब्लाकों में कंट्रोल रुम की स्थापना की गई है। शिकायत पर गांवों में टैंकर से पानी पहुंचाई जा रही है। मझवां, कोन व सीखड़ विकास खंड को छोड़कर सबसे अधिक पटेहरा और राजगढ़ में पानी की समस्या है।
पंचायत राज विभाग के मई माह के आंकड़ों पर गौर करें तो छानबे विकास खंड के छह गांवों में टैंकर से पानी पहुंचाया जा रहा है। हलिया में 25, लालगंज में छह, सिटी में दो, पहाड़ी में 16 सबसे अधिक पटेहरा में 37 और राजगढ़ में 35 पानी टैंकर से गांवों को पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार ने बताया पानी समस्या वाले ब्लाक मुख्यालय पर कंट्रोल रुम की स्थापना की गई है। जहां कर्मचारी तैनात किए गए हैं। शिकायत मिलने पर संबंधित गांवों को टैंकर के जरिए पीने के पानी का इंतजाम किया जा रहा है।
वर्जन
-- -- -- -
ओवरहेड टैंक से जलापूर्ति पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। जहां से शिकायतें मिल रही हैं, वहां कार्यदायी संस्था की टीम भेजकर समस्या का निराकरण कराया जाता है। कहीं गड़बड़ी है तो अवर अभियंता को मौके पर भेजकर समस्या दूर कराई जाएगी। -राजेश कुमार गुप्ता, अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण)।