{"_id":"655510f97c5a29b88f081834","slug":"drains-running-in-industrial-estate-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-8489-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: औद्योगिक आस्थान में बजबजा रहीं नालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: औद्योगिक आस्थान में बजबजा रहीं नालियां
विज्ञापन
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित औद्योगिक आस्थान परिसर में बजबजा रही नालियाें के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे औद्योगिक इकाईयों में काम करने वाले श्रमिकों की पेरशानी बढ़ गई है। मजदूरों को संक्रामक बीमारी का खतरा बना हुआ है।
जिला उद्योग केंद्र कार्यालय के आस-पास स्थित औद्याेगिक संस्थान के सामने गंदगी के अंबार लगा है। कुछ स्थानों पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से नालियां बजबजा रही हैं। नालियों में पनप रहे मच्छरों के प्रकोप से लोग परेशान हैं। परिसर में संभागीय खाद्य नियंत्रक कार्यालय के सामने से उद्योगों की ओर जाने वाले मार्ग पर भी जगह गंदगी व्याप्त है। उद्यमियों का कहना है कि जिला उद्योग बंधु की बैठक में समय-समय पर सफाई के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाता है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। मामला सिर्फ निरीक्षण और जांच तक ही सिमटकर रह जाता है। जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक में तत्कालीन जिलाधिकारी के समक्ष उद्यमियों ने औद्योगिक आस्थान परिसर में जल निकासी समस्या को प्रमुखता से उठाया था। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर शिकायत की जांच भी की थी। जांच के दौरान एक स्थान पर नाली ऊंची मिली थी। जिसके चलते पानी एकत्र होता पाया गया। अधिशासी अधिकारी ने नाली को ठीक कराए जाने का आश्वासन भी दिया था। इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता का कहना है कि औद्याेगिक आस्थान परिसर में नगर पालिका का कार्य केवल साफ-सफाई कराना है। किसी प्रकार का कोई निर्माण आदि नहीं कराया जा सकता है। नाली के निर्माण के लिए स्टीमेट आदि बनाकर संबंधित विभाग को भेज दिया गया है। उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार का कहना है कि परिसर में कुछ स्थानों पर काफी पहले की नालियां बनी हुई हैं। पुरानी नाली होने के चलते कहीं-कहीं जाम है। नालियों की मरम्मत के लिए निदेशालय को पत्र भेजा गया है। जैसे ही कोई निर्देश मिलता है समस्या दूर कर दी जाएगी।