{"_id":"5fa7e973f387944f30145986","slug":"dr-mahendra-singh-took-oblation-at-the-feet-of-mother-vindhyavasini","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां विंध्यवासिनी के चरणों में जलशक्ति मंत्री ने डॉ. महेंद्र सिंह ने मत्था टेका, बोले-प्राथमिकता पर होगा क्षेत्र का विकास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां विंध्यवासिनी के चरणों में जलशक्ति मंत्री ने डॉ. महेंद्र सिंह ने मत्था टेका, बोले-प्राथमिकता पर होगा क्षेत्र का विकास
Mon, 09 Nov 2020 12:19 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Mon, 09 Nov 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने शनिवार देर रात मां विंध्यवासिनी के चरणों में मत्था टेका। दर्शन पूजन के उपरांत प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि मां विंध्यवासिनी के दरबार में लगातार आशीर्वाद लेने के लिए आगमन होता रहता है। लॉकडाउन के चलते इधर कई महीनों से मां के दरबार में आना नहीं हुआ था। जिसके बाद आज मां का आशीर्वाद लेने आया हूं। उन्होंने बताया कि विंध्याचल के विकास का प्रस्ताव किया गया है।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री देश एवं प्रदेश की जनता से जुड़े विकास कार्यों के लिए कटिबद्ध है। बिहार में चुनाव के प्रश्न पर कहा कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी एवं एनडीए की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी इसमें कोई दो राय नहीं है।
विज्ञापन
डॉ. महेंद्र सिंह ने बताया कि पिछली कैबिनेट में मुख्यमंत्री ने विंध्याचल के विकास के लिए एक बड़ा प्रस्ताव रखा है। जल्द ही प्राथमिकता के आधार पर विंध्याचल का विकास किया जाएगा एवं देश-दुनिया से लोग विंध्याचल आकर मां का आशीर्वाद लेंगे। पर्यटक के क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। दर्शन-पूजन चित्रसेन मिश्रा एव धीरज मिश्रा ने कराया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन