फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dozens of deaths, hundreds of sick in the village, no one knows

गांव में दर्जनों मौत, सैकड़ों बीमार, किसी ने नहीं जाना हाल

Thu, 20 May 2021 10:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
Dozens of deaths, hundreds of sick in the village, no one knows
ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण फैलने के बाद काफी संख्या में लोग कोरोना के चपेट में आई और कई लोगों की मौत भी हुई। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी आंकड़ों में इन मौतों को नहीं जोड़ा गया है, पर संक्रमण के दौरान उसी तरह के लक्षण से होने वाली मौतों से गांव में दहशत है। गांव में सैकड़ों लोग बीमार हुए, पर न स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में जांच करने पहुंची न ही कोई जन प्रतिनिधि गया।
विज्ञापन

अदलहाट थाना क्षेत्र के कोलना गांव में अप्रैल माह में काफी संख्या में लोग बीमार हुए। लगभग ड़ेढ दर्जन से अधिक लोगों को कोरोना जैसे लक्षणों के चलते मौत हो गई। गांव में कम से कम 200 लोग बीमार हुए। गांव में एएनएम सेंटर और आयुर्वेदिक अस्पताल है। इसके बाद भी लोगों को स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिली। लोगों ने मेडिकल स्टोर और झोलाछाप के यहां से दवा लेकर अपना उपचार करते है। लोगों के बीमार होने के बारे में शिकायत भी की पर स्वास्थ्य महकमा नहीं जागा। सैनिटाइजेशन का कार्य भी नहीं किया गया। खबर छपने के बाद एक बार जरुर टीम सैनिटाइजेशन करने पहुंची। गांव में अभी भी सैकड़ों लोग सर्दी-जुकाम, बुखार आदि रोग से पीड़ित है, पर न तो गांव में जांच हो पा रही है, न ही टीकाकरण हो रहा है। लोग किसी तरह से दवा लेकर घर में उपचार कर रहे है। इससे संक्रमण फैलने का भी खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed