फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dowry killer husband and father-in-law arrested

दहेज हत्यारोपी पति व सास-ससुर गिरफ्तार

Thu, 24 Jun 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Dowry killer husband and father-in-law arrested
पुलिस ने टैंपो स्टैंड लालदरवाजा के पास से दहेज हत्या के आरोपी पति और सास-ससुर को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। कछवां थाना क्षेत्र के धनैता गांव निवासी दिलीप कुमार ने आरोप लगाया है कि उसने अपनी पुत्री प्रतिभा का विवाह चार वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के ही जलालपुर माफी गांव निवासी सुशील कुमार पुत्र लालमणि के साथ किया था। विवाह में अपने सामर्थ्य अनुसार दान उपहार आदि दिया था लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा कम दहेज लाने की बात कह कर बराबर पुत्री को प्रताडि़त किया जा रहा था। पांच लाख रुपये की मांग की जा रही थी। पुत्री को मारा पीटा गया। जिसकी सूचना पुत्री ने दिया और दो घंटे में उसके ससुराल पहुंचे तो आसपास के लोगों से मालूम हुआ कि पुत्री की हत्या कर ससुराल पक्ष के लोग उसे कही चार पहिया वाहन से ले गए है। पिता ने इस मामले में पुत्री की हत्या का आरोप लगाते हुए सुशील कुमार (पति), लालमणि (ससुर) बसंती देवी (सास) व सुनील देवर के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। बुधवार को टैंपो स्टैंड लाल दरवाजा के पास से पुलिस ने दहेज हत्यारोपी पति, सास-ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed