फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   dowry harassment case against soldier and his family

Mirzapur News: सिपाही और उसके परिवार पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा

Tue, 25 Jun 2024 03:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
dowry harassment case against soldier and his family
मिर्जापुर। देहात कोतवाली में तैनात एक सिपाही तथा उसके परिवार के लोगों पर पत्नी की तहरीर पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक आरोपी सिपाही को पहले ही निलंबित कर चुके हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के त्रिमोहानी राजेपुर गांव निवासी प्रीति ने देहात कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 28 फरवरी 2023 को कांस्टेबल आशीष कुमार सरोज के साथ उनकी शादी हुई। दहेज में पांच लाख रुपये नकद और दो लाख रुपये मूल्य के गहने आदि दिए गए थे। शादी के कुछ दिन तक सब ठीक रहा। इसे बाद पति की मां शीतला, बहन मोनी, गीता, सुनीता द्वारा कम दहेज का ताना देकर दहेज के रूप में 10 लाख रुपये और एक कार की मांग की जाने लगी। दहेज नहीं देने पाने पर मारपीट करते थे। जान से मारकर दूसरी शादी करने की धमकी दी गई। तहरीर में यह भी बताया कि 25 मई 2023 को दहेज नहीं मिलने पर उसे पिता के घर भेज दिया गया। 16 जून 2023 को पति के किराए के मकान पर गई तो साथ नहीं रखा। विवाह के बाद तीन बार गर्भवती हुई, लेकिन पति ने गर्भपात करा दिया। पति ने किराए के मकान में रखे गहने आदि भी चोरी कर ली। एक लड़की द्वारा भी धमकी दी जाने लगी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी सिपाही आशीष सरोज, उसकी मां शीतला, बहन मोनी, गीता, सुनीता तथा बहनोई दिलीप के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज होने पर पुलिस अधीक्षक ने भी सिपाही को निलंबित कर दिया। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि सिपाही पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज है। उसे निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed