फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   dont ignore of aids victims

एड्स पीड़ितों का न करें तिरस्कार

Fri, 02 Dec 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Fri, 02 Dec 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
dont ignore of aids victims
विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता रैली निकालतीं छात्राएं।
एड्स के प्रति जन सामान्य को जागरूक करने के लिए जिला मुख्यालय के महर्षि दयानंद बालिका इंटर कॉलेज से रैली निकाली गई। रैली में कॉलेज की छात्राएं हाथों में एड्स से बचाव के नारे लिखी तख्तियां लेकर चल रही थीं। रैली का शुभारंभ एड्स नियंत्रण के नोडल अधिकारी और जिला क्षय रोग अधिकारी डा. एलएस मिश्र ने हरी झंडी दिखा कर किया। 
विज्ञापन


एड्स के प्रति जागरूकता के लिए निकली रैली संकटमोचन, जिला चिकित्सालय होते हुए जिला क्षय रोग केंद्र पहुंच कर समाप्त हुई। जिला क्षय रोग अधिकारी डा. एलएस मिश्र ने कहा कि जिले भर में निकली रैलियों का उद्देश्य जनमानस में यह जागरूकता पैदा करना है कि एचआईवी एड्स छुआछूत से फैलने वाली बीमारी नहीं है।
विज्ञापन


इस बीमारी से पीड़ित मरीजों को परिवार एवं समाज के सहयोग की आवश्यकता है। इनका किसी भी प्रकार से तिरस्कार नहीं किया जाना चाहिए। कहा कि संयमित जीवनचर्या, सुरक्षित रक्तदान एवं नई डिस्पोजल सिरिंजों के प्रयोग से इस बीमारी से निश्चित रूप से बचा जा सकता है। निकहत उल्लाह ने  बताया कि  एचआईवी एड्स की जांच के लिए सीएचसी विन्ध्याचल, राजगढ़, चुनार, कछवा, लालगंज एवं अहरौरा तथा जिला चिकित्सालय में सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में 28 से 30 नवंबर तक मेगा स्वास्थ्य कैंप लगाया गया जिसके तहत 22 सौ गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। छात्राओं और उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे कम से कम पांच घरों के लोगों  को एचआईवी की जानकारी देंगे। रैली में रितेश रावत, अखिलेश कुमार पांडेय, शशिशेखर आदि  शामिल रहे। लालगंज, राजगढ़ में भी निकली रैलीः सीएचसी लालगंज में विश्व एड्स दिवस पर रैली निकाली गई। रैली में आशा कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया।


इस दौरान आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने एचआईवी एड्स से बचाव एवं सावधानियों पर जानकारी दी। डा. कुमार राज ने कहा कि एचआईवी एड्स छुआछूत से फैलने  वाली बीमारी नहीं है। इस बीमारी से पीड़ित मरीजों को परिवार एवं समाज के सहयोग की आवश्यकता है। शमीम अहमद ने कहा कि एड्स पीड़ित को छूने, उसके कपड़े पहनने और बात करने पर नहीं घेरती है। गोष्ठी में डा. आशुतोष दुबे, डा. योगेन्द्र बहादुर, मनीष , अजय आदि रहे। राजगढ़ संवाददाता के अनुसार विश्व एड्स दिवस पर क्षेत्र में रैली निकाली गई व गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में डा. संतलाल, डा. अर्चना सिंह, डा.शिखा, अजीत आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed