फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Doctor's son murdered by beheading his plot

डाक्टर के पुत्र की उसके की प्लाट सिर कूंच कर हत्या

Mon, 13 Dec 2021 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Doctor's son murdered by beheading his plot
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के रैदानी कालोनी में चिकित्सक के हिस्ट्रीशीटर पुत्र की हत्या कर दी गई। उसका शव खाली प्लॉट में मिला है। वह नौ दिसंबर की शाम से लापता था। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस उसके तीन साथियों को उठाकर पूछताछ कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि साथियों ने ही विवाद में हत्या की है। मामले में दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बिहार प्रदेश के मधुबनी जिले के जय नगर थाना क्षेत्र के दुल्लीपट्टी गांव के मूल निवासी डा. राजेंद्र नारायण साहा 1971 में मंडलीय अस्पताल में आई स्पेशलिस्ट के पद पर तैनात हुए थे। 10 वर्ष पूर्व वह सेवानिवृत्त हुए थे। इन दिनों वह डायलिसिस सेंटर में कार्य कर रहे थे। उनकी दो पुत्रियों की शादी हो गई है। एक पुत्र की 10 वर्ष पहले मौत हो गई थी। वह छोटे पुत्र सलिल कुमार साहा (40), बहू पूनम, पौत्री शिवानी और पौत्र शिवांशु के साथ रामबाग सूचना विभाग कार्यालय के ऊपर किराए के मकान में रहते थे। उनका साढ़े तीन बिस्वा का प्लाट रैदानी कालोनी में है। उनका पुत्र सलिल कुमार साहा बिहार और मिर्जापुर दोनों स्थानों पर रहता था। 30 नवंबर को वह बिहार से आया था। नौ दिसंबर की शाम को साढ़े छह बजे वह स्कूटी से कहीं निकला। इसके बाद घर नहीं आया। शनिवार को स्कूटी उसके प्लाट के पास सड़क किनारे मिली थी। वासलीगंज चौकी पुलिस ने लावारिस स्कूटी के बारे में पता कर परिजनों को बताया। इसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रविवार की सुबह सलिल की पत्नी पूनम खोजते हुए प्लाट पर पहुंची तो गेट के कोने में छोटे कमरे के पास झाड़ियों के बीच सलिल का शव मिला। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा और सीओ सिटी प्रभात ने पहुंच कर जांच पड़ताल की। एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि सलिल पर शहर कोतवाली में चोरी के पांच समेत 10 मुकदमें दर्ज हैं। 2006 में उसका हिस्ट्रीशीट खुली थी। इसके खिलाफ गैंगेस्टर की भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed