फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   doctor is found sleeping

इलाज की जगह सोते मिले चिकित्सक

Fri, 14 Apr 2017 12:31 AM IST
mirzapur
mirzapur Updated Fri, 14 Apr 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा का गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्साधिकारी डॉ. चंद्रा अपने कमरे में सोते मिले। बुलाने पर काफी देर बाद पहुंचे। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों ने पैसा लेकर इलाज करने की बात कही। इतना ही नही हर दवा बाहर व जांच बाहर से लिखने की भी शिकायत किया। इसपर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन


कहा कि सीएम का सख्त निर्देश है कि कोई अधिकारी या कर्मचारी अपने कार्य में लापरवाही नहीं बरते फिर भी लोग ऐसा कर रहे है जो बर्दाश्त करने लायक नहीं है। इसलिए समय रहते सभी सुधर जाए नहीं हो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। वहीं अहरौरा में बने गेहूं क्रय केंद्र के निरीक्षण के दौरान विधायक को खामियों मिलीं। वहां किसानों की बजाए बिचौलियों से गेहूं खरीद किया जा रहा था।
विज्ञापन

  
  मड़िहान विधायक अचानक गुरुवार को सीएचसी अहरौरा का निरीक्षण करने पहुंच गए। अंदर प्रवेश करते ही डाक्टर सोते मिले तो मरीजों ने पैसा लेकर इलाज करने की शिकायत की। बताया कि कई दिनों तक यहा बेडशीट भी नहीं बदला जाता है। नियमित फल आदि का वितरण भी नहीं किया जाता है। स्वास्थ्य केंद्र पर घोर लापरवाही बरतने की जानकारी होने पर विधायक ने चिकित्साधिकारी के खिलाफ सीएमओ से मोबाइल पर बात किया और कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद विधायक अहरौरा में बने गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण करने चले गए।  निरीक्षण के दौरान पाया कि किसानों से मानक के अनुुसार गेहूं खरीद नहीं किया जा रही है। किसानों की बजाए बिचौलियों से गेहूं खरीद किया जा रहा है। विधायक ने एसडीएम चुनार से संबंधित क्रय केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। इस दौरान अमित पांडेय, सूर्य बली सिंह, ओम प्रकाश केसरी, विनोद, अनिल सिंह, रामबली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed