फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Do not Hear Traditional Holi Songs

सुनाई नहीं देते पारंपरिक होली गीत

Sun, 12 Mar 2017 09:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sun, 12 Mar 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
Do not Hear Traditional Holi Songs
गीत गाते लोग

विज्ञापन
बदलती जीवन शैली के चलते अब ग्राम्यांचलों में पारंपरिक होली गीत सुनाई नहीं देते हैं। होली के एक माह पूर्व से गांव की चौपाल पर ढोल और मंजीरे लेकर लोग इन गीतों का अभ्यास करने लगते थे।  
आदिवासी समाज के लोगों के बीच होली गीत की एक अलग ही पहचान थी।
होली के एक माह पूर्व ही गावों में ढोल-मंजीरे की थाप पर होली गीत का अभ्यास शुरू हो जाता था, लेकिन वर्षों से देखा जा रहा है कि आधुनिक जीवन शैली प्राचीन पारंपरिक लोक संस्कृति को पीछे छोड़ती चली जा रही है। अब अश्लील होली गीत सुनाई देने लगे हैं। पारंपरिक होली गीतों के लुप्त होने का एक प्रमुख कारण मोबाइल है, जिस पर भोजपुरी लोकगीत गीत बजाया जाने लगा है। अब ग्रामीण समाज में प्राचीन पारंपरिक होली गाने वाले पुराने लोग भी नहीं रहे। युवाआें का पारंपरिक होली गीतों से रूझान समाप्त होता जा रहा है।
विज्ञापन


हलिया ब्लाक के आदिवासी बाहूल्य कोरावल क्षेत्र में आज भी पारंपरिक होली गीत की गूंज यत्र-तत्र सुनाई पड़ती है। मतवार, कुशियरा, नदना, सगरा, उमरिया, मनिगढ़ा आदि गांवों में आज भी आदिवासी समाज के लोग पारंपरिक होली गीत गाया करते हैं। ऐसे में जरूरत इस बात की है कि ग्रामीण परिवेश से लुप्त हो रही प्राचीन लोक संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए सामाजिक संगठनाें को पहल करनी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed