फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   DM took charge after seeing Maa Vindhyavasini

Mirzapur News: मां विंध्यवासिनी के दर्शन कर डीएम ने कार्यभार ग्रहण किया

Sun, 03 Sep 2023 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
DM took charge after seeing Maa Vindhyavasini
नवागत जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने शनिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। मिर्जापुर आने पर पहले वह विंध्याचल पहुंचीं और विंध्यवासिनी देवी का दर्शन-पूजन किया। उसके बाद मंदिर के गर्भ गृह में ही पत्रावली पर हस्ताक्षर कर कार्यभार ग्रहण किया।
विज्ञापन

विंध्याचल के प्रशासनिक भवन में उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उसके बाद उन्होंने कोषागार की पत्रावलियों पर हस्ताक्षर कर कोषागार का कार्यभार लिया गया। कार्यभार ग्रहण करने के उन्होंने विधायक सदर रत्नाकर मिश्र से मुलाकात की। जिलाधिकारी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि माता रानी का बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने मुझे इस जिले में पुनः सेवा का अवसर प्रदान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह जो माता के धाम का कार्य है अतिशीघ्र पूर्ण कराना तथा जिले की जो भी समस्या है उनका गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, मुख्य राजस्व अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट व उप जिलाधिकारी चुनार नवनीत सेहारा, उप जिलाधिकारी सदर चन्द्र भानु सिंह, तहसीलदार सदर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed