फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   DM-SP patrolled and reviewed the lockdown

डीएम-एसपी ने पैदल गश्त कर लाकडाउन का लिया जायजा

Sat, 25 Apr 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
DM-SP patrolled and reviewed the lockdown
नगर में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए फ्लैग मार्च करते डीएम सुशील कुमार पटेल व एसपी डा. धर्मवीर । - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल और पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने शनिवार की देर शाम को नगर में गश्त कर लॉकडाउन का जायजा लिया। अधिकारियों ने लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील की। साथ ही सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को लाकडाउन का पालन कराने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शुरु हुआ गश्त नगर के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरा।
विज्ञापन

जिगना, थाना प्रभारी छोटक यादव मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग सहित अन्य मार्ग पर पैदल मार्च कर लोगों से लाकडाउन का पालन करने, अनावश्यक रूप से सड़कों पर न घूमने की चेतावनी दी। कहाकि बिना काम के बाहर घूमने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर एसएसआई भरत राय, उप निरीक्षक उमाशंकर यादव, हरिकेश सिंह, शिवानंद राय, काशी नाथ सिंह, रविन्द्र प्रताप सिंह आदि रहे। पड़री, लॉक डाउन का पालन कराने के लिए पुलिस पड़री, भरपुरा, चांदलेवा, डगमगपुर, दाढ़ीराम, पहाड़ी भोजपुर आदि जगहों पर पैदल रुट मार्च किया।
विज्ञापन

इस दौरान थानाध्यक्ष मंजय सिंह, एसआई योगेंदर राय, सन्तोष सिंह, आशुतोष रॉय, भगवान दास आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed