फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   DM reviews meeting on panchayat election

जिम्मेदारी को समय से पूरा करेंः जिलाधिकारी

Fri, 07 Aug 2015 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर। Updated Fri, 07 Aug 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
DM reviews meeting on panchayat election
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। सौंपी गई जिम्मेदारी को सही तरीके व समयबद्ध तरीके से पूरा करें। जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने जिला पंचायत सभागार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के दौरान ये बातें कही।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि प्रभारी अधिकारी कार्मिक सभी विभागों से तत्काल कार्मिकों की सूचीं मंगाकर वर्गीकरण के आधार पर फीडिंग कराएं। कहा कि पिछले चुनाव के आधार पर कार्मिकों की सभी तैयारी पूरी कर लें। मतदान केन्द्र , मतदेय स्थल व मजिस्ट्रेटों  की तैनाती की तैयारियां ठीक ठंग से करें। कहा कि यह भी निर्धारित कर लें कि कितने बूथ सामान्य, संवेदनशील एवं अति संवेदनशील हैं। जिससे बूथों पर समुचित सुरक्षा व्यवस्था तैनात की जा सके।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने एसडीएम को निर्देश दिया कि  किसी न्याय पंचायत में मतदाताओं की संख्या 500 से कम होने पर भी वहां मतदान केन्द्र बनेगा। कहा कि मतदान केन्द्र विद्यालय या सरकारी भवन में ही बनाये जाएं। उन्होंने प्रभारी अधिकारी परिवहन को निर्देश दिया कि पिछले चुनाव में पोलिंग पार्टियों को ले जाने के लिए बसो व ट्रकों की व्यवस्था की जाए। जिलाधिकारी ने जिलापूर्ति अधिकारी को निर्देश दिया कि वे वाहनों को पार्क करने तथा उसमें ईधन की समुचित व्यवस्था करेंगे। कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट भ्रमण करके मतदेय स्थलों एवं रूट आदि का निरीक्षण कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने एसडीएम को संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों और रूट का निरीक्षण करके उसकी आख्या देने का निर्देश दिया। कहा कि प्रत्येक ब्लाक एवं नगर में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। निर्देश दिया कि जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जनपद स्तरीय अधिकारियों, तहसीलदारों, थानाध्यक्षों, बिजली विभाग, पीडब्ल्यूडी व चिकित्सा विभाग के संबंधितों कर्मचारियों के नाम व मोबाइल तथा कार्यालय के फोन नंबर उपलब्ध कराएं। बैठक में पुलिस अधीक्षक दिनेश चन्द्र ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सुरक्षा संबंधित जानकारी दी। उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर, एसडीएम सदर राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed