फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   DM reached Navodaya Vidyalaya and enquired about the condition of sick children.

Mirzapur News: नवोदय विद्यालय पहुंचे डीएम, बीमार बच्चों का जाना हाल

Mon, 06 Oct 2025 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
DM reached Navodaya Vidyalaya and enquired about the condition of sick children.
पटेहरा कला स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में रविवार को जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने साफ सफाई को 
पटेहरा। डीएम पवन कुमार गंगवार ने रविवार को पटेहरा कला स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण किया। डीएम ने डायरिया से बीमार बच्चों का हाल जाना। पिछले दिनों डायरिया की चपेट में आकर 10 बच्चे एक साथ अस्पताल में भर्ती हुए थे। कई बच्चों को घर भेजने बात पर सब गोल मटोल जवाब देते रहे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी नीलगिरी और शिवालिक हॉस्टल में पहुंचकर कक्षा सात के छात्र दानिस अंसारी, चैतन्य और कक्षा 12 बी के इंद्रजीत राव से मुलाकात कर कुशल क्षेम पूछने के साथ ही संगीत कला, मैथ, हिंदी, इंगलिश के तमाम शब्दों का अर्थ बच्चों से पूछे। सही उत्तर न देने पर अपनी जानकारी भी डीएम ने साझा की। जिलाधिकारी ने भोजनालय को देखा, सीढ़ी मंगाकर जिलाधिकारी छत पर चढ़ गए। पानी टंकी को देखा। आसपास गंदगी देख उन्होंने नाराजगी जताई। सफाई कराने तथा एंटी लार्वा छिड़कवाने के निर्देश दिए। डीएम ने पीएचसी प्रभारी से एक साथ इतने बच्चों के बीमारी का कारण जानना चाहा जिस पर वे बगल में झांकने लगे। इस दौरान डीआईओएस मायाराम, तहसीलदार मड़िहान आशीष पांडेय, प्राचार्य रामसिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed