फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   DM gives green signal to Jal Gyan Yatra

Mirzapur News: डीएम ने जल ज्ञान यात्रा को दिखाई हरी झंडी

Fri, 24 Nov 2023 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
DM gives green signal to Jal Gyan Yatra
मिर्जापुर। पानी अनमोल है, हमें इसकी एक-एक बूंद की रक्षा करनी होगी। ये बातें जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सिटी ब्लाॅक परिसर से उत्तर प्रदेश राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की ओर से आयोजित जल ज्ञान यात्रा की दो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने से पहले बृहस्पतिवार को बच्चों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

इससे पहले जिलाधिकारी ने ब्लाॅक परिसर में जागरूकता के लिए बनाए गए रंगोली का अवलोकन किया। इस दौरान बच्चों ने जिलाधिकारी को गांवों में हर घर नल योजना की हकीकत के बारे में जानकारी दी। जिलाधिकारी ने बच्चों से पूछा कि उनके घर तक नल से जल मिल रहा अथवा नहीं। बच्चों ने एक स्वर से हां में हां मिलाई तो उन्होंने संतोष व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने जल निगम के अधिशासी अभियंता राजेंद्र कुमार से कहा कि जिन गांवों में किन्ही कारणों से नल से जल नहीं पहुंच रहा है, वहां प्राथमिकता से जलापूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। जल ज्ञान यात्रा के दौरान बच्चों को जल निगम कार्यालय में स्थित प्रयोगशाला ले जाया गया। जहां पानी की जांच के बारे में बच्चों को जानकारी दी गई। इसी तरह स्कूली छात्र-छात्राओं को छानबे क्षेत्र के सुमतिया स्थित ओवरहेड टैंक को भी दिखाया गया। इस दौरान जल संचय एवं स्वच्छता पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को जल निगम के अधिशासी अभियंता राजेंद्र प्रसाद ने सम्मानित किया। इस दौरान एडीएम नमामि गंगे देवेंद्र प्रताप सिंह, बीडीओ सिटी शरद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। जल ज्ञान यात्रा में भोड़सर, अमोई, समोगरा, करनपुर, दुबरा पहाड़ी, दुहौवा, महुवारीकला, अरगजा पांडेय, मगरदाकला व सादी वनकट प्राथमिक विद्यालय के बच्चे शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed