{"_id":"677ed2a1811b5a278408bd3e","slug":"dm-gave-notice-to-the-additional-chief-officer-mirzapur-news-c-192-1-mrz1001-128030-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: डीएम ने अपर मुख्य अधिकारी को दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: डीएम ने अपर मुख्य अधिकारी को दिया नोटिस
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रयागराज महाकुंभ के दौरान विंध्याचल आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की तैयारियों को लेकर बुधवार को बुलाई गई बैठक में नहीं आने पर जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांग लिया। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को जिले से होकर आवागमन करने वालों की सुविधा के लिए रैन बसेरे में प्रकाश और पेयजल की व्यवस्था का काम अविलंब पूरा कराने का निर्देश दिया।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विंध्याचल व मिर्जापुर के स्टेशन अधीक्षक से वहां चल रहे काम में हुई प्रगति की जानकारी ली। साथ ही रैन बसेरा में प्रकाश और पेयजल आदि की व्यवस्था का काम जल्दी पूरा कराने का निर्देश दिया। ताकि रैन बसेरा में आने वालों को कोई दिक्कत न हो। बैठक के दौरान एआरएम रोडवेज ने बताया कि बसों का संचालन शिफ्टवार कराया जा रहा है। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अधिकारियों व कर्मचारियों की तैनाती कहां-कहां की गई है, उनके नाम व मोबाइल फोन नंबर सहित सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। एएसपी नक्सल ओम प्रकाश सिंह ने जिलाधिकारी को बताया कि ट्रैफिक प्लान सहित तैयारियां पूरी करा ली गई हैं। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि विंध्याचल खोया-पाया केंद्र की भी स्थापना मेला शुरू होने से पहले करा लें।
उन्होंने कहा कि जो भी काम कराए जा रहे हैं, उसे अधिकारी दो दिन के अंदर पूरा कराना सुनिश्चित कराएं। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक को निर्देशित किया कि दुकानदारों का पहचान पत्र, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, परिसर में नियमित सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी शिफ्टवार लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। जिलाधिकारी ने सीएमओ को रोडवेज विंध्याचल के अलावा जरूरत के अनुसार स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना कराकर वहां सभी जीवन रक्षक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में एडीएम शिव प्रताप शुक्ल, एएसपी ओम प्रकाश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट लाल बहादुर सिंह, सीएमओ डाॅ. सीएल वर्मा आदि मौजूद रहे।