फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   DM furious after seeing poor road quality

सड़क की गुणवत्ता खराब देख भडके डीएम, कार्यदायी संस्था के भुगतान पर लगाया रोक

Sun, 07 Feb 2021 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
DM furious after seeing poor road quality
हलिया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने शनिवार को नगर में विकास कार्यों का पड़ताल की। जांच को निकले डीएम ने भागीरथी पाल के घर से खटखरिहा मोहल्ले तक बनाई गई सड़क का हाल देख भड़क गए। खराब गुणवत्ता से नाराज डीएम ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को फटकार लगाई। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह को सड़क निर्माण कार्य करने वाले कार्यदायी संस्था का भुगतान रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने हर घर नल-जल योजना के तहत सोनगढा गांव में बनाई जा रही पानी टंकी फाउंडेशन का निरीक्षण किया। खटखरिहवा मोहल्ले में खोदी जा रही पाइप लाइन के गढ्ढे की गहराई की नाप कराया। डाले जाने वाले पाइप को आपस में जोड़वाकर देखा। पाइप के क्वालिटी तथा लिक्विड न होने पर पाइप लाइन में लीकेज होने की बात कही। क्वाल्टी के संबंध में पाइप के आईएसआई मार्का को देखा। कहा कि कार्य में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। डीएम ने कहा सामग्री के गुणवत्ता में किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अवर अभियंता एमआई विजय कुमार से प्रतिदिन निगरानी करने की बात कही। इससे संबंधित कंस्ट्रक्शन कंपनी एनसीसी के प्रोजेक्ट मैनेजर से कार्यों के संबंध में जानकारी लेते हुए गुणवत्ता के साथ कार्य कराने का निर्देश दिया। कहा कि अगर कहीं पाइप लाइन में लीकेज हुआ तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री के विजिट को देखते हुए जिलाधिकारी ने कार्य में तेजी लाने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed