फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   DM expressed displeasure over poor quality

घटिया क्वालिटी पर डीएम ने जतायी नाराजग़ी

Tue, 15 Jun 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
DM expressed displeasure over poor quality
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्ष्यकार ने मंगलवार की दोपहर स्थानीय तहसील के पास निर्माणाधीन फायर सर्विस स्टेशन भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। निर्माण में घटिया क्वालिटी देखकर नाराजगी जाहिर किया। कार्यदायी संस्था को समय से भवन तथा आवास का हैंडओवर करने का निर्देश दिया। छत से टपक रहे पानी व दीवार में प्लास्टर की घटिया क्वालिटी देख जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर किया। चहारदीवारी तथा रेलिंग लगवाने के लिए आवश्यक निर्देश दिया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि बजट के अभाव में निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। असिस्टेन्ट इंजीनियर वीके एम त्रिपाठी ने बताया कि भवन, आवास, छोटे बड़े वाहन, बोर एवं मोटर के लिए आठ करोड़ 28 लाख 37 हजार रुपये की स्वीकृति हुयी है।जब कि दो करोड़ 77 लाख रूपये का अभी तक कार्य हो चुका है।जिला मुख्यालय पर फायर सर्विस होने से मड़िहान तहसील क्षेत्र में प्रति वर्ष आग से किसानों की सैकड़ो बीघा फसल जलकर स्वाहा हो जाती थी।जिससे अधिकतर किसानों का नुकसान होता था।आग से बचाव के लिए मड़िहान तहसील मुख्यालय पर फायर सर्विस स्टेशन की अनुमति शासन से मिलने के बावजूद निर्माण में विलंब हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed