फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   DM directs officers to work towards farmers

किसान हित में काम करें अधिकारी

Thu, 21 Jan 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर। Updated Thu, 21 Jan 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
DM directs officers to work towards farmers
विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम ने अधिकारियों को किसानों के हित में युद्ध स्तर पर काम करने का निर्देश दिया। किसानों ने घड़रोजों सहित जंगली जानवरों से फसलों के नष्ट होने का मुद्दा उठाया गया। साथ ही सूखे से प्रभावित किसानों के लिए कारगर कदम उठाने की मांग की गई।
विज्ञापन

किसान दिवस पर डीएम ने कहा कि किसान अन्नदाता हैं। जनपद की आधी आबादी खेती किसानी पर निर्भर है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को खाद और बीज की कमी न होने पाए। साथ ही कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ भी किसानों को मिले।
विज्ञापन

डीएम ने नलकूप विभाग के अधिकारियों को खराब पड़े नलकूपों को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिया। इस काम में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि रोस्टर के अनुसार नहर चलाएं और टेल तक पानी पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार सिंह ने कहा कि उद्यान विभाग उद्यानीकरण के कामें में तेजी लाए। उद्यान विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाए। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के जिलाध्यक्ष अली जमीर खां ने बैठक में सूखा प्रभावित क्षेत्रों के किसानों और उनके पशुओं के भरण पोषण के लिए अन्न व चारा उपलब्ध कराने के साथ ही किसानों को घोषित क्षतिपूर्ति का वास्तविक आंकलन कराकर दिलाने की मांग की। उन्होंने राशन कार्ड के माध्यम से एपीएल कार्ड पर किसानों को चीनी दिलाने और ठंड से बचाव के लिए गांवों में अलाव जलवाने की भी मांग की।  किसान दिवस पर प्रदीप सिंह पटेल, सुरेश सिंह, लालजी सिंह, उमाकांत द्विवेदी आदि ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed