{"_id":"6351947ea6af2b02036fe882","slug":"diwali-will-be-sweeter-than-sugar-for-card-holders-mirzapur-news-vns6800912125","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्डधारकों की चीनी से मीठी होगी दीपावली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्डधारकों की चीनी से मीठी होगी दीपावली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार दीपावली पर्व पर प्रदेश सरकार ने राशन कार्डधारकों को राशन के साथ ही चीनी वितरित करने का निर्णय लिया है। हालांकि चीनी का वितरण केवल अंत्योदय कार्डधारकों को ही किया जाएगा। पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को केवल राशन का वितरण किया जाएगा।
जिले में अगस्त माह का राशन कार्डधारकों को अब तक नहीं मिल पाया था। इसका वितरण अक्टूबर में किया जा रहा है। जुलाई माह के राशन का वितरण पहले ही हो गया है। इस बीच बृहस्पतिवार से अगस्त माह के राशन का वितरण शुरू कर दिया गया। जिले में वर्तमान में कुल 456825 कार्डधारक हैं। इसमें 69665 अंत्योदय और 386360 पात्र गृहस्थी के कार्डधारक हैं।
इस पर्व की खुशियों के लिए अंत्योदय कार्डधारकों को जुलाई, अगस्त व सितंबर माह की चीनी एक साथ वितरित की जाएगी। अंत्योदय कार्डधारकों को 18 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से 54 रुपये में तीन किलो चीनी उनके कोटे की दुकान से उपलब्ध होगी। हालांकि यह वितरण 20 से 31 अक्टूबर के मध्य किया जाना है, लेकिन विभाग का प्रयास है कि इसको दीपावली पर्व के पूर्व या पर्व तक ही वितरित करा दिया जाय। जिला पूर्ति अधिकारी उमेश चंद्र का कहना है कि जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरित होने वाले राशन वितरण की लगातार मानिटरिंग की जा रही है।