फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Diwali celebration of magnanimous Malviya

महामना की जयंती पर मालवीय दीपावली

Thu, 25 Dec 2014 12:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Thu, 25 Dec 2014 12:38 AM IST
विज्ञापन
Diwali celebration of magnanimous Malviya
 महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में मालवीय दीपावली मनाई जाएगी। मालवीय दीपावली पर उनकी प्रतिमा स्थल सहित संपूर्ण परिसर सूर्यास्त होते
विज्ञापन


ही गुरुवार को 11 हजार दीयों की रोशनी से जगमगा उठेगा। बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक, युगपुरुष, राष्ट्रवादी चिंतन के प्रणेत, महान दार्शनिक
विज्ञापन


 महामना मदन मोहन मालवीय की 153वीं जयंती हर्षोल्लासपूर्वक मनाई जा रही है। जयंती का शुभारंभ विशेष कार्याधिकारी प्रो. रामप्रताप सिंह ने  भागवत कथा के साथ आठ दिसंबर को किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भागवत कथा का संकल्प दृगबिंदुमणि सिंह ने लिया। दृगबिंदुमणि सिंह ने बताया कि महामना की जयंती पर दक्षिणी परिसर में मंगलवार को चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 जिसमें साउथ कैंपस के सेंट्रल स्कूल सहित विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा आकर्षक और मनोहारी चित्रकला बनाई गई। कैंपस को झालरों से सजाया गया है।


विशेष कार्याधिकारी डा. राम प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा महामना को भारत रत्न देने की घोषणा से परिसर में हर्षोल्लास का माहौल रहा। सरकार ने भारत रत्न देने का सराहनीय कार्य किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed