फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Divyang jumped from Shastri bridge, seafarers saved

शास्त्री पुल से दिव्यांग ने लगाई छलांग, मल्लाहों ने बचाया

Wed, 26 Aug 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Divyang jumped from Shastri bridge, seafarers saved
चील्ह। कटरा कोतवाली क्षेेत्र के शास्त्री पुल के पास स्कूटी खड़ी कर एक दिव्यांग ने बुधवार की दोपहर गंगा में छलांग लगा दिया। छलांग लगाने के बाद वह गंगा में बहने लगा। गंगा किनारे नाविक और मल्लाहों ने उसे बहता देखकर गंगा नदी में कूद कर उसे बचा कर बाहर निकाला। पुलिस उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर आई। परिजनों को सूचना देकर उनकों सौंप दिया गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के भटवा पोखरी निवासी 28 वर्षीय शमीम हुसैन पुत्र अब्दुल जब्बार पैर से दिव्यांग है। वह दोपहर में अपनी स्कूटी से शास्त्री पुल पर पहुंचा। वहां से वह गंगा में कूद गया। राहगिरों ने गंगा में कूदता देखा शोर मचाया। नीचे मछली मार रहे नाविक और मल्लाओं ने गंगा में बह रहे दिव्यांग युवक को बचाया। युवक बहते हुए चौबे घाट पहुंच गया था। सूचना पर पहुंचे शास्त्री पुल चौकी प्रभारी ने युवक के बाहर निकलने पर उसे मंडलीय अस्पताल लेकर गए। पूछताछ कर परिजनों को सूचना दिया। दिव्यांग के भाई जावेद के पहुंचने पर पुलिस ने उसे सौंप दिया। चौकी प्रभारी संतोष कुमार यादव ने बताया कि अवसाद में आकर युवक ने गंगा में छलांग लगाई थी। जिसे बचा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed