फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Divya Shakti Kachhawan won the final by 81 runs

दिव्य शक्ति कछवां ने 81 रन से जीता फाइनल

Thu, 25 Nov 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Divya Shakti Kachhawan won the final by 81 runs
आदर्श नगर पंचायत में स्थित श्री गांधी स्टेडियम पर मां वैष्णवी फाउंडेशन कछवां के तत्वाधान में चल रहे दो दिवसीय राज्यस्तरीय व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को हुए फाइनल मैच में दिव्य शक्ति कछवां ने एमपी लायंस मध्य प्रदेश को हराकर फाइनल पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

कछवां की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। दिव्य शक्ति कछवां की टीम ने 15 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाय। लक्ष्य का पीछा करते हुए एमपी लायंस मध्यप्रदेश की टीम ने 15 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 103 रन पर ही सिमट गई।दिव्य शक्ति कछवां की टीम ने 81 रन से जबरदस्त जीत हासिल किया। कछवां की टीम के अनिल सिंघानिया ने 19 चौके की मदद से 110 रन बना जबरदस्त पारी खेल मैन आफ द मैच व सीरीज अपने नाम किया। बेस्ट बालर कछवां के कैप्टन सलमान और बेस्ट बैट्रसमैन का खिताब मध्यप्रदेश के राबर्ट को मिला। फाइनल मैच का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डा. विनोद बिंद के प्रतिनिधि एवं तिवारीपुर के ग्राम प्रधान उमाशंकर बिंद ने फीता काटकर किया। इस दौरान नगर पंचायत चेयरमैन पंधारी कुमार यादव ने स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत और सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed