फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Divisional review meeting on 16

मंडलीय समीक्षा बैठक 16 को

Thu, 08 Sep 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Divisional review meeting on 16
मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र की अध्यक्षता में 16 सितंबर को सोनभद्र जिले के कलेक्ट्रेट सभागार मंडलीय समीक्षा बैठक की जाएगी।
विज्ञापन

यह जानकारी संयुक्त विकास आयुक्त सुरेश चंद्र मिश्र ने दी। उन्होंने बताया कि सुबह 10:30 से 12:30 बजे तक लघु सिंचाई, सिंचाई, विद्युत, लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम, पशु पालन, कृषि, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पंचायती राज, ग्राम्य विकास, जल निगम, खाद्य एवं रसद, मत्स्य, उद्यान आदि विभागों की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद दोपहर 12:30 से डेढ़ बजे तक समाज कल्याण, अल्प संख्यक कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, वन, दुग्ध विकास, बेसिक शिक्षा, कौशल विकास, उद्योग, श्रम, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, खादी ग्रामोद्योग विभाग की समीक्षा की जाएगी। अपराह्न दो से ढाई बजे तक कानून व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी। अपराह्न ढाई से शाम साढ़े चार बजे तक कर एवं करेत्तर, भूतत्व एवं खनिकर्म, आईजीआरएस, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, शासन स्तर से संदर्भित मामलों के निस्तारण में हुई प्रगति की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी विभागों को प्रगति रिपोर्ट नौ सितंबर तक आयुक्त कार्यालय में उपलब्ध कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed