फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Divisional hospital testing facilities closed

दो साल से अल्ट्रासाउंड सेवा बंद

Sun, 29 May 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sun, 29 May 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Divisional hospital testing facilities closed
मंडलीय अस्पताल में जांच सुविधाएं बंद
 सरकारी अस्पतालों में शासन की ओर से फ्री स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। कहीं पर जांच मशीनें खराब हैं, तो कहीं विशेषज्ञों की तैनाती ही नहीं है। जिले के अन्य अस्पतालों की बात तो दूर मंडलीय अस्पताल तक में अल्ट्रासाउंड की सुविधा दो साल से बंद है। महिला जिला अस्पताल में यह सुविधा तीन साल से। एक्सरे की सुविधा बीच में कभी अचानक शुरू होती है फिर बंद।
विज्ञापन


अगर किसी को मुफ्त अल्ट्रासाउंड की सुविधा लेनी हो तो उसे भदोही जिला अस्पताल जाना पड़ेगा। यहां तक कि एक्सरे की रिपोर्ट भी भदोही से ही आती है। ऐसी स्थिति में अधिकांश मरीज नगर में खुले पैथालॉजी वालों के यहां जाते हैं और मजबूरी में जेब खाली करते हैं। जब मंडलीय अस्पताल की यह दशा है तो जिले के अन्य चिकित्सालयों की स्थिति खुद ही जानी जा सकती है।
विज्ञापन


 जिला चिकित्सालय से लेकर सीएचसी पीएचसी पर अल्ट्रासाउंड और एक्सरे नहीं हो पा रहा है। कई साल से बंद अल्ट्रासाउंड के संचालन के लिए एक रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं हो पा रही है। जबकि सूत्रों के अनुसार चंदौली जनपद में तीन तीन रेडियोलॅाजिस्ट हैं। यहां मंडलीय अस्पताल में मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराना होता है तो उन्हें भदोही जिला अस्पताल भेजा जाता है। यहां पर एक्सरे करा भी लिया तो रिपोर्ट भदोही से बना कर दी जाती है। जिले में एक राज्यमंत्री और सत्ता पक्ष के दो विधायक हैं, बावजूद लोगों को सरकार की सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed