{"_id":"698a3ff3820df1452806a64d","slug":"divisional-hospital-it-takes-an-hour-to-reach-the-doctor-three-hours-for-an-x-ray-and-the-next-day-you-have-to-show-the-report-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-148388-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलीय अस्पताल : डाॅक्टर तक पहुंचने में एक घंटे, तीन घंटे बाद एक्सरे, रिपोर्ट दिखाने आना पड़ता अगले दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलीय अस्पताल : डाॅक्टर तक पहुंचने में एक घंटे, तीन घंटे बाद एक्सरे, रिपोर्ट दिखाने आना पड़ता अगले दिन
विज्ञापन
मंडलीय अस्पताल में एक्सरे के लिए लाइन मे ं लगे लोग। स्रोत- संवाद
मिर्जापुर। आपको हड्डियों में दर्द है और मंडलीय अस्पताल आए हैं तो मर्ज बढ़ सकता है। पहले तो ओपीडी में चिकित्सक को दिखाने के लिए आधे से एक घंटे लगेगा। इसके बाद एक्सरे की लंबी लाइन में खड़ा होना होगा। वहां नंंबर आने में दो से तीन घंटे, कई बार पूरा दिन लग जाता है। जब तक एक्सरे रिपोर्ट मिलती है, दो बज चुका होता और डाॅक्टर उठ जाते हैं। रोज एक्सरे कराने वाले 50 मरीजों के साथ ऐसा ही होता है। उन्हें अपनी रिपोर्ट दिखाने अगले दिन अस्पताल आना पड़ता है। मंडलीय अस्पताल में न तो हड्डी के डॉक्टर की कमी है न एक्सरे मशीन की, लेकिन व्यवस्था सही न होने से मरीजों को डाॅक्टर से मिलकर एक्सरे जांच कराकर रिपोर्ट दिखाने के लिए अगले दिन आना पड़ता है। मंडलीय अस्पताल में इस समय हड्डी के आठ से अधिक विशेषज्ञ डाॅक्टर हैं। पेन क्लीनिक की ओपीडी सप्ताह में एक दिन हड्डी की तीन ओपीडी छह दिन चलती है। इसमें रोज 300 मरीज प्रतिदिन आते हैं। इसमें 100 से 150 एक्सरे भी रोज होता है। ओपीडी के बाहर भीड़ में पर्चा जमा कर किसी तरह मरीज डाॅक्टर को दिखाने के बाद दर्द से कराहते हुए एक्सरे की लाइन में लगता है। यहां दो से तीन घंटे लाइन में लगने के बाद नंबर आता है। रिपोर्ट मिलने में आधे से एक घंटे लग जाता है। तब तक ओपीडी से डाक्टर उठ जाते है। वजह दो डिजिटल एक्सरे मशीन होने के बाद भी एक का ही संचालन हो रहा है, जबकि दिन में दोनों को चलाने का आदेश है।
बताया जाता है एक मशीन खराब है-मिर्जापुर। एक्सरे कराने वाले मरीजों को इंतजार न करना पड़े इसलिए लिए दिन में दोनों डिजिटल एक्सरे मशीन चलाने का आदेश है पर अक्सर एक मशीन को खराब होने की बात कह दी जाती है। इसके बाद एक मशीन पर लंबी लाइन लग जाती है। इससे डाक्टर को समय से रिपोर्ट नहीं दिखा पाते।
मरीजों को एक्सरे के लिए परेशान न होना पड़े। इसके लिए दिन में दोनों मशीन को चलाने का आदेश दिया गया है। प्राचार्य ने भी निर्देश दिया है। दोनों मशीन ठीक हैं। अगर मशीन खराब बताकर बंद किया जाता है तो इस पर कार्रवाई की जाएगी। डाॅ. एसके श्रीवास्तव, सीएमएस, मंडलीय अस्पताल