{"_id":"653d5d8977134a790a0d4d34","slug":"divisional-commissioner-took-stock-of-the-preparations-at-the-venue-of-cms-program-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-7747-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: मंडलायुक्त ने सीएम के कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: मंडलायुक्त ने सीएम के कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया
विज्ञापन
लालगंज। बापू उपरौध इंटर कॉलेज के सामने स्थित मिलिट्री ग्राउंड पर 30 अक्टूबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने का कार्यक्रम है। वे नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे। सभा स्थल पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
शनिवार को मंडलायुक्त डाॅ. मुथुकुमार स्वामी बी., डीआईजी आरपी सिंह, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ला ने मिलिट्री ग्राउंड पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान सभा स्थल पर की जा रही तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने मंत्रणा की। आकस्मिक परिस्थितियों के लिए बापू उपरौध इंटर काॅलेज परिसर पहुंचकर वहां आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। यहां शौचालय में प्रकाश और पानी आदि की व्यवस्था देखी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे। उन्होंने बताया कि कुछ लाभार्थियों को अपने हाथ से लाभान्वित करेंगे। अधिकारियों ने तैयारियों में लगे कर्मियों को शीघ्रता से काम पूरा करने का निर्देश दिया। उधर, लालगंज स्थित बाबू उपरौध इंटर कॉलेज के मैदान में 30 अक्टूबर को प्रस्तावित महिला वंदन कार्यक्रम की तैयारियों का शनिवार को भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल व जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने भी निरीक्षण कर जायजा लिया। भाजपा नेताओं ने सम्मेलन की तैयारी में जुटे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके जरूरी दिशा-निर्देश दिया। इस दौरान जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन जगदीश पटेल, जिला उपाध्यक्ष विपुल सिंह, पूर्व प्रमुख जय सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, कार्यक्रम स्थल पर निरीक्षण के बाद मंडलायुक्त व डीआईजी ने विंध्याचल में बनाए जा रहे हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने विंध्यवासिनी परिसर का भी निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।