फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Divisional Commissioner sought clarification from Deputy Commissioner of Industries

Mirzapur News: उपायुक्त उद्योग से मंडलायुक्त ने मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 20 Jun 2024 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Divisional Commissioner sought clarification from Deputy Commissioner of Industries
मिर्जापुर। मंडलायुक्त डाॅ. मुथुकुमार स्वामी बी. ने एमएसएमई के बारे में जानकारी नहीं दे पाने पर उपायुक्त उद्योग से स्पष्टीकरण मांग लिया है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त डॉ.मुथुकुमार स्वामी बी की अध्यक्षता में बुधवार को कार्यालय सभागार में बैठक हुई। इसमें सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम प्रोत्साहन नीति 2017 के तहत औद्योगिक इकाइयों के वित्तीय प्रोत्साहन पर चर्चा की गई। इस दौरान एमएसएमई के बारे में जानकारी नहीं दे पाने पर मंडलायुक्त ने उपायुक्त उद्योग से स्पष्टीकरण मांग लिया। बैठक में योजना के तहत पात्र औद्योगिक इकाइयों द्वारा वर्ष 2021-22 तथा 2022-23 में जमा राशि और अन्य मदों के विवरण पर चर्चा की गई। बैठक में उपायुक्त उद्योग एमएसएमई के बारे में जानकारी नहीं दे सके। इस पर मंडलायुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई और स्पष्टीकरण मांग लिया। बैठक में सीआरओ सत्य प्रकाश सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त उद्योग वीरेंद्र कुमार, सहायक आयुक्त राज्य कर जीएसटी अविनाश चंद्र राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed