{"_id":"5941816e4f1c1b45448b46a9","slug":"diving-while-bathing-in-the-ganges","type":"story","status":"publish","title_hn":" गंगा में नहाते समय किशोर डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में नहाते समय किशोर डूबा
mirzapur
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
परिवार में मातम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनार कोतवाली क्षेत्र के अदलपुरा शीतला धाम में बुधवार की सुबह छह बजे एक किशोर गहरे पानी में चले जाने से गंगा में डूब गया। मामले की जानकारी होने पर पहुंचे आसपास के लोगों ने पुलिस के सहयोग से करीब तीन घंटे बाद शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया।
दादुपुर थाना शिवपुर जनपद वाराणसी निवासी अनिल कुमार 17 वर्ष पुत्र मुन्ना लाल बुधवार की भोर करीब तीन बजे घर से अदलपुरा शीतला धाम का दर्शन पूजन करने निकला था। उसके साथ सोनू, गुड्डू, विनोद और प्रमोद भी आए थे।
सभी किशोर शीतलाधाम अदलपुरा घाट पर सुबह साढ़े छह बजे स्नान कर रहे थे इसी दौरान अनिल गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। जब तक उसके साथी उसे बाहर निकालते तब तक वह पानी के अंदर जा चुुुका था। सूचना पर पहुंचे परिवारीजन रोने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस करीब तीन घंटे की खोजबीन के बाद शव को बरामद कर लिया।