फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Diversions at four locations in the city have failed, leading to 4-5 hours of daily traffic jams.

Mirzapur News: शहर में चार स्थानों पर डायवर्जन नहीं आया काम, रोज लग रहा 4-5 घंटे जाम

Tue, 10 Feb 2026 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Diversions at four locations in the city have failed, leading to 4-5 hours of daily traffic jams.
नगर के जंगीरोड मार्ग पर लगा लंबा जाम, स्रोत संवाद
मिर्जापुर। जिले में जाम की समस्या के समाधान के लिए रूट डायवर्जन का प्रयोग काम नहीं आ रहा है। तहसील, शुक्लहा मोड़, अस्पताल मार्ग और बथुआ मार्ग पर डायवर्जन के बावजूद वाहनों का दबाव कम नहीं हो रहा है। पिछले चार-पांच दिनों से लगातार चार-से पांच घंटे जाम लग रहा है। सोमवार को भी जंगीरोड, बथुआ, नटवा, इमामबाड़ा, तेलियागंज सहित अन्य मार्गाें पर भीषण जाम लगा रहा। शहर को जाम से मुक्त कराने के लिए कई बार बैठकें हुईं, ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए प्रयोग भी हुए। आमजन, व्यापारियों और अन्य वर्गों से सुझाव मांगें गए। इस पर अमल भी हुआ, लेकिन सकारात्मक परिणाम नहीं निकला। एक जगह जाम से निजात मिली तो दूसरी जगह जाम लगना शुरू हो जा रहा। डायवर्जन जहां हुआ वहीं जाम लगना शुरू हो गया। पथरहिया हो या फिर तहसील चौराहे के पास, वाहन को घुमाने के लिए दो-तीन-बार आगे-पीछे करना पड़ रहा है। एक बार में वाहन मोड़ने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। जब तक वाहन पूरा नहीं मुड़ जाता पीछे के वाहन खड़े रहते हैं। इससे जाम लग रहा है। इसके अलावा इमामबाड़ा, तेलियागंज, संगमोहाल, धुंधीकटरा, मुकेरी बाजार, लालडिग्गी, वासलीगंज सहित कई मार्ग सकरा है। इसके साथ ही यहां अवैध तरीके से दुकानें लगा लेने से शहर में जाम लग जा रहा है। एक बार जाम लगने के बाद जाम से घंटों बाद छुटकारा मिलता है।
विज्ञापन


भारी वाहनों और नई संरचना के बावजूद राहत नहीं-मिर्जापुर। लालगंज बनारस हाईवे, आमघाट और पथरहिया तेलियागंज रेलवे पटरी के ऊपर ओवरब्रिज मिर्जापुर, विंध्याचल व प्रयागराज मार्ग का चौड़ीकरण और आउटर रोड वाहनों के डायवर्जन के लिए बनाए गए ब्रिज से बड़े वाहनों का दबाव कम हुआ है। लेकिन शहर को जाम की समस्या से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन






आबादी छह लाख, स्थायी पार्किंग एक भी नहीं-मिर्जापुर। शहर की आबादी लगभग छह लाख है और पार्किंग स्थायी एक भी नहीं है। रोजाना शहर में लगभग 10 हजार से अधिक ही लोग आते-जाते हैं। शहर में पार्किंग न होने से लोग वाहन सड़क पर ही खड़ा कर देते हैं। वहीं सड़कों पर अस्थाई दुकानें होने से भी जाम की समस्या गंभीर हो जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम न लगे इसके लिए जगह-जगह बैरियर बनाया गया है। डायवर्जन भी है। रविवार को परीक्षा के चलते जाम लगा था। सोमवार को सभी जगहों पर यातायात पुलिस तैनात थी। स्वयं भी सभी जगह भ्रमण किया। स्कूल की छुट्टी आदि के समय कुछ जगह थोड़ी देर के लिए वाहनों का दबाव बढ़ गया था। ज्यादा जाम नहीं लगा था।-रणजीत तिवारी, यातायता प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed