फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Disturbing forests are increasing trouble

बीच-बीच में धधकते जंगल बढ़ा रहे मुसीबत

Mon, 05 Apr 2021 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Disturbing forests are increasing trouble
ड्रमंडगंज। फारेस्ट रेंज ड्रमंडगंज के जंगल में पिछले पांच दिन से लगी भीषण आग को बुझाने के लिए रविवार को एनडीआरएफ व वन विभाग की टीम जूझती रही। तल्ख धूप और हवा के झोकों से आग और भड़कती जा रही। करीब बीस किलोमीटर वन क्षेत्र में जगह-जगह लगी आग को बुझाने के लिए वन विभाग के कर्मचारी दिन-रात एक किए हुए हैं। आग बुझाने के लिए वाराणसी से आई एनडीआरएफ की टीम भी लगी हुई है। इस बची विंध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर पहाड़ी पर महुआडांड व भूइयांखोह के पास रविवार की दोपहर आग लग जाने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

हालांकि क्षेत्रीय वनाधिकारी वीरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि काफी हद तक जंगल में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने बताया कि जगह-जगह फायर लाइन काटकर आग बुझाई जा रही है। लहुरियादह, इन्द्रवार, बबुरा रघुनाथ, मड़वा धनावल, चलंगा, बंजारी, करनपुर तथा डिभोर के जंगल में लगी आग को बुझा लिया गया है। रेंजर ने बताया कि तेज हवा के चलते जगह-जगह जंगल में बची चिंगारी से दोबारा आग लग जा रही। आग को बुझाने के लिए भी निरंतर प्रयास किया जा रहा। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ की टीम की मदद से शीघ्र ही जंगल में लगी आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया जाएगा। डीएफओ संजीव कुमार ने बताया कि जंगल में लगी आग अब नियंत्रण में है। सभी अधिकारी व वनकर्मी लगातार वन क्षेत्रों की पेट्रोलिंग कर रहे हैं। जिगना, विंध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर पहाड़ी पर महुआडांड व भूइयांखोह के पास रविवार की दोपहर आग लग जाने से हड़कंप मच गया। आग की सूचना पर वन दरोगा विनयेंद्र कुमार सिंह यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। वन दरोगा ने बताया कि वनतुलसी व घास ही जली है। बेशकीमती पेड़ों को आग से नुकसान नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थिति लगी आग, चार बीघा गेहूं की फसल जली
कलवारी। मड़िहान थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में रविवार को संदिग्ध परिस्थिति में फसल में आग लगने से चार बीघा गेहूं फसल जलकर राख हो गई। गांव निवासी भरत मौर्य पुत्र राम जी मौर्य के खेत लगी आग पर ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। आग बुझाने में कृष्ण मुरारी, जितेंद्र, इच्छ लाल, आजाद, मुन्ना पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से पांच एकड़ गेहूं फसल जली
कैलहट। चुनार थाना क्षेत्र के कैलहट में शार्ट सर्किट से आग लग जाने से पांच एकड़ गेहूं फसल जल गई। कैलहट निवासी गुलाब सिंह की एक एकड़, कैलहट की शकुन्तला देवी की एक एकड़, कैलहट निवासी संकड़ा की पांच बिस्वा, नकहरा निवासी निबुला सिंह की पांच बिस्वा, नकहरा निवासी विजई सिंह की एक एकड़, नकहरा निवासी बनवारी सिंह की एक एकड़ गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। किसान नेता रामराज सिंह पटेल ने सरकार से चुनार में फायर ब्रिगेड स्टेशन की स्थापना व किसानों की क्षतिपूर्ति दिए जाने की मांग की है। कछवां, सेमरी गांव निवासी शिवचरण के खेत में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे एक बीघा गेहूं जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed