फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   District Panchayat's steno died in suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में जिला पंचायत के स्टेनो की मौत

Thu, 01 Sep 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
District Panchayat's steno died in suspicious circumstances
जिला पंचायत में स्टेनो के पद पर तैनात सत्येंद्र उर्फ मुनेश सिंह की बुधवार को भोर में अदलहाट थाना क्षेत्र के डोमरी गांव स्थित पैतृक आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। भोर में अचेत अवस्था में पड़े सत्येंद्र के नाक से झाग निकलते देख पत्नी ने शोर मचाया। इसके बाद आनन-फानन में परिजन उन्हें लेकर बीएचयू ट्रामा सेंटर गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अदलहाट पुलिस मौके पर पहुंची। एमएलसी विनीत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया भी मौके पर पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद बिसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन

अदलहाट थाना क्षेत्र के डोमरी गांव निवासी सत्येंद्र सिंह उर्फ मुनेश सिंह (34) जिला पंचायत में स्टेनो के पद पर 10 वर्ष से कार्यरत थे। सत्येंद्र एमएलसी श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह के करीबी थे। वे नगर में ही रहते थे। सोमवार को वह अपने पैतृक गांव अदलहाट थाना क्षेत्र के डोमरी गए थे। मुनेश मंगलवार की रात करीब आठ बजे घर से निकले। वे गांव की एक चौक के पास जाकर बैठे थे। उसी दौरान वहां किसी का फोन आया। इसके बाद वे वहां से निकल गए। रात करीब साढ़े नौ बजे घर आए और एक रोटी खाकर सो गए। बुधवार को भोर में करीब साढ़े तीन बजे तीज का पारन करने के लिए उनकी पत्नी उठीं तो उनकी नजर अचेत अवस्था में पड़े पति पर पड़ी। उनके नाक से झाग निकल रहा है। पत्नी के शोर मचाने पर परिवार के लोग आनन-फानन में उपचार के लिए उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर ले गए। जहां डॉक्टर ने सत्येंद्र को मृत घोषित कर दिया। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर घर आए। सूचना पर अदहलहाट थानाध्यक्ष विजय चौरसिया के बाद सीओ चुनार रामानंद राय मौके पर पहुंचे। एमएलसी विनीत सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया भी मौके पर पहुंचे। मुनेश का शरीर नीला पड़ गया था। इससे मौत संदिग्ध होने को लेकर आशंका जताई जाने लगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अदलहाट थानाध्यक्ष विजय चौरसिया ने बताया कि चेहरा, कंधा नीला और पैर पीला पड़ गया था। नाक से झाग निकला था। वे मंगलवार को रात साढ़े नौ बजे घर आए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर बिसरा सुरक्षित रखा गया है। फूड प्वायजनिंग की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed