फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   District Judge, DM, SP inspected the district prison

Mirzapur News: जनपद न्यायाधीश, डीएम, एसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

Wed, 25 Dec 2024 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
District Judge, DM, SP inspected the district prison
मिर्जापुर। जनपद न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा द्वितीय, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने मंगलवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने बंदियों से बात कर जेल में मिल रहे भोजन, नाश्ता, इलाज आदि के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

इस दौरान जनपद न्यायाधीश ने बदियों को बताया कि जिनको मुकदमों की पैरवी के लिए अधिवक्ता नहीं मिल रहे हैं, वे जेल अधीक्षक के माध्यम से शासकीय अधिवक्ता के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्हें पैरवी के लिए शासकीय अधिवक्ता उपलब्ध कराए जाएंगे। अधिकारियों ने जेल में पुरुष और महिला बैरक का निरीक्षण किया। साथ ही बंदियों द्वारा बनाए जा रहे कालीन व पुस्तकालय को भी देखा। चिकित्सालय में भर्ती बंदियों से उनके इलाज के बारे में जानकारी ली। जेल अधीक्षक ने अधिकारियों को बताया कि वर्तमान में 627 बंदी कारागार में बंद हैं। इस दौरान अपर जनपद न्यायाधीश विनय आर्या, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रज्ञा सिंह, सीओ सिटी विवेक जावला, जेल अधीक्षक डाॅ. राजेंद्र प्रताप चौधरी आदि मौजूद रहे।

लीड कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में सजधज कर आए बच्चे। स्रोत : स्कूल

लीड कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में सजधज कर आए बच्चे। स्रोत : स्कूल

लीड कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में सजधज कर आए बच्चे। स्रोत : स्कूल

लीड कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में सजधज कर आए बच्चे। स्रोत : स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed