फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dispute with doctor regarding discharge of patient, OPD remained closed for two hours

Mirzapur News: मरीज को डिस्चार्ज करने को लेकर डाॅक्टर से विवाद, दो घंटे बंद रही ओपीडी

Fri, 20 Oct 2023 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Dispute with doctor regarding discharge of patient, OPD remained closed for two hours
मिर्जापुर। मंडलीय अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती को डिस्चार्ज करने को लेकर मरीज व उसके तीमारदार का डाॅक्टर से विवाद हो गया। मरीज का कहना था कि डॉक्टर ने उसको डिस्चार्ज कर दिया, जबकि वह अभी ठीक नहीं हुआ था। डाॅक्टर का कहना था कि मरीज के ठीक होने के कारण बुधवार को ही डिस्चार्ज कर दिया गया था, परंतु मरीज जबरदस्ती रुका था। आरोप है कि बृहस्पतिवार को सुबह डाॅ. प्रतिभा मिश्रा सर्जिकल वार्ड में डिस्चार्ज करने गईं तो उनके साथ विवाद किया और हाथापाई की। इससे आक्रोशित डाॅक्टर ने ओपीडी बंद कर दी। डाॅक्टर की तहरीर पर पुलिस अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के मैना गुसाईं गांव में मंगलवार को शाम मारपीट के बाद घायल लालचंद (77) उसका पौत्र संजय कुमार (38) व पौत्री कुसुम (22) को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लालचंद के सिर में चोट लगी है। इमरजेंसी में उपचार के बाद उसको सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर दिया गया था। बुधवार को सर्जन डा. उदयकांत सिंह ने मरीज को डिस्चार्ज कर दिया। बृहस्पतिवार को सुबह डाॅ. प्रतिभा मिश्रा सर्जिकल वार्ड में राउंड पर गईं। डिस्चार्ज किए जाने के बाद न जाने पर विवाद हो गया। घायल लालचंद के पौत्र संजय कुमार का आरोप है कि उसके पिता की तबीयत ठीक नहीं हुई थी। डाॅक्टर जबरदस्ती डिस्चार्ज कर रहे थे। डाॅक्टर को इलाज करने के लिए कहा गया तो उन्होंने विवाद किया। डाॅ. उदयकांत ने बताया कि मंगलवार को मरीज के भर्ती होने के बाद बुधवार को उसे देखा गया। हालत ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया। बृहस्पतिवार को सुबह डॉ. प्रतिभा राउंड पर गईं। मरीज के डिस्चार्ज होने के बाद भी न जाने का कारण पूछा तो उनसे विवाद किया। उनका गला पकड़कर हाथापाई की। विवाद के बाद डॉक्टरों ने ओपीडी बंद कर दी। पर्चा काउंटर आदि सब बंद हो गए। इसके चलते मरीजों को परेशानी हुई। सूचना पर प्राचार्य डॉ.आरबी कमल, एसआईसी डाॅ. अरविंद सिंह, डाॅ. तरुण सिंह व चौकी प्रभारी हरिशंकर यादव मौके पर पहुंचे। मारपीट करने वालों को पुलिस चौकी अस्पताल ले जाया गया। दो घंटे तक पर्चा काउंटर व ओपीडी बंद रहा। प्राचार्य द्वारा कार्रवाई के आश्वासन के बाद पर्चा काउंटर व ओपीडी शुरू हुई। परंतु सर्जिकल के डॉक्टर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े रहे। उनकी ओपीडी और सर्जरी बंद रही। डाॅ. प्रतिभा मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। प्राचार्य डॉ. आरबी कमल ने बताया कि डिस्चार्ज किए जाने के बाद डाॅक्टर से विवाद करने वाले मरीज के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है। ओपीडी शुरू कर दी गई है। मरीज को भी भर्ती किया गया। शहर कोतवाल बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि डाॅक्टर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed