फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dispute over burial of dead body

Mirzapur News: शव दफनाने को लेकर हुआ विवाद

Tue, 17 Dec 2024 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Dispute over burial of dead body

विज्ञापन
नरायनपुर (मिर्जापुर)। अदलहाट थाना क्षेत्र के छोटा मिर्जापुर में कब्रिस्तान की जगह गांव में खाली बंजर की जमीन पर शव दफनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर सोमवार को मौके पर पहुंचे तहसीलदार चुनार ने निर्धारित कब्रिस्तान में ही शव दफनाने का निर्देश देकर मामले को समाप्त कराया।

छोटा मिर्जापुर निवासी हमीदननीशा (85) का सोमवार को निधन हो गया। शव दफन करने के लिए गांव में खाली पड़ी बंजर भूमि पर गड्ढा खोदा जाने लगा। इसका ग्रामीणों ने विरोध किया। सूचना पर राजस्व कर्मियों के साथ पहुंचे तहसीलदार चुनार योगेंद्र शरण शाह ने लोगों को समझा बुझाकर शव को पहले से आवंटित कब्रिस्तान में दफन करने के लिए भेज दिया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लगभग 22 बिस्वा जमीन सरकारी नक्शे में बंजर के नाम से दर्ज है। उसी जमीन पर शव दफनाया जा रहा था। जबकि गांव में एक बिस्वा जमीन कब्रिस्तान के नाम पहले से आवंटित है। तहसीलदार ने जमीन की तारबंदी कराकर सुरक्षित कराया। इस दौरान सीओ चुनार मंजरी राव, प्रभारी निरीक्षक थाना अदलहाट अमित मिश्रा, कानूनगो संजीव कुमार पांडेय, लेखपाल सुनील मौर्या मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed