फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Displeasure over low recovery of forest, electricity, mineral departments

वन, विद्युत, खनिज विभागों की कम वसूली पर नाराजगी

Tue, 10 May 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Displeasure over low recovery of forest, electricity, mineral departments
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को राजस्व वसूली से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर करेत्तर, मुख्य देय, वादों के निस्तारण सहित अन्य बिंदुओं पर प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक की वसूली प्रगति समीक्षा में वन विभाग, खनिज, विद्युत, स्टांप पंजीकरण, नगर पालिका कछवां की कम वसूली और प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन से प्राप्त लक्ष्य को हर माह के हिसाब से विभाजित करते हुए वसूली करें। कर करेत्तर की तहसीलवार वसूली की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि अमीन वार स्वयं बैठक कर वसूली की समीक्षा की जाय। उन्होंने चुनार तहसील के अमीन अमरदीप के मोबाइल पर फोन कर कार्य प्रगति तथा उप जिलाधिकारी, तहसीलदार द्वारा अमीनों के ली गई बैठकों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि निस्तारित केसों को पोर्टल पर फीड किया जाय। पांच वर्ष से पुराने वादों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि वरासत दर्ज, तालाबों चकरोडों व सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा आदि प्रकरण के लिए तहसीलदार गांव में नायब तहसीलदार अथवा लेखपाल के माध्यम से सर्वे कराकर शत प्रतिशत वरासत दर्ज करने तथा अवैध कब्जा हटवाने की कार्रवाई सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित कर्मचारियों व लिपिक को निर्देश दिए कि अपने कार्यों में पूरी पारदर्शिता बरतें। बैठक में अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगेअमरेन्द्र कुमार वर्मा, उपजिलाधिकारी सदर चन्द्रभान सिंह, चुनार नीरज पटेल, मड़िहान अश्वनी कुमार सिंह, लालगंज विजय नरायण सिंह, तहसीलदार सदर फूलचन्द, मड़िहान नूपुर सिंह, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग मिथलेश कुमार, सम्भागीय परिवहन अधिकारी विवेक शुक्ला आदि अधिकारी उपस्थित रहेेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed